फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Supergiants IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Today Match 12, Captain and Vice-Captain

SRH vs LSG: सनराइजर्स के खिलाफ जीत की लय जारी रखने उतरेंगे सुपरजाएंट्स, बल्लेबाजी पर टिका है लखनऊ का दारोमदार

Mon, 04 Apr 2022 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Apr 2022 02:18 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को रनों पर अंकुश रखना होगा। अपने पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार (1/29) को छोड़कर बाकी गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड, उमरान मलिक, टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर ने काफी रन खर्च किए थे।

विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Supergiants IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Today Match 12, Captain and Vice-Captain
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स ने सीजन की शुरुआत गुजरात के खिलाफ हार से की थी, लेकिन अगले मैच में टीम गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जीत के साथ वापसी करने में सफल रही। अब सोमवार को लोकेश राहुल की अगुवाई वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। टीम की ताकत बल्लेबाजी है और पिछले मैच में 211 का लक्ष्य हासिल कर उसने यह दिखा भी दिया है। 
विज्ञापन

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Supergiants IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Today Match 12, Captain and Vice-Captain
सन - फोटो : अमर उजाला
राहुल-डिकॉक की मजबूत सलामी जोड़ी
कप्तान लोकेश राहुल और क्विंटन डिकॉक के रूप में बेहतरीन सलामी जोड़ी है। चेन्नई के खिलाफ इस जोड़ी ने क्रमश: 40 और 61रन की पारियों के साथ पहले विकेट पर 99 रन की साझेदारी की थी। विंडीज के बल्लेबाज एविन लुइस ने 23 गेंदों पर आतिशी 55 रन बनाकर जीत में प्रमुख योगदान दिया था। दीपक हुड्डा की मौजूदगी के साथ टीम के पास एक मजबूत मध्यक्रम है। युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी अपने छक्के मारने की क्षमता के साथ आकर्षण का केंद्र बने हैं। वह अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष की फॉर्म चिंता का सबब
लखनऊ के लिए मनीष पांडे की खराब फॉर्म चिंता का सबब है। टीम के पास ऑलराउंडर के रूप में जैसन होल्डर और क्रुणाल पंड्या भी हैं। गेंदबाजी में आवेश खान, श्रीलंकाई दुश्मंथा चमीरा, एंड्रयू टाय और युवा स्पिनर रवि बिश्नोई हैं, लेकिन उन्हें रनों पर अंकुश रखना होगा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक चाहर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, दुष्मंथा चमीरा/जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
विज्ञापन

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Supergiants IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Today Match 12, Captain and Vice-Captain
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद के गेंदबाजों को रखना होगा रनों पर अंकुश 
उधर, सनराइजर्स हैदराबाद को पहले मैच में राजस्थान से 61 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम के गेंदबाजों को रनों पर अंकुश रखना होगा। अपने पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार (1/29) को छोड़कर बाकी गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड, उमरान मलिक, टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर ने काफी रन खर्च किए थे।

टीम की बल्लेबाजी कप्तान केन विलियम्सन, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा पर निर्भर है। एडिन मार्कराम फॉर्म में दिख रहे हैं जिन्होंने पिछले मैच में नाबाद 57 रन की पारी खेली थी। सीजन की पहली जीत के लिए हैदराबाद को सभी विभागों में अच्छा करने की जरूरत होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed