{"_id":"615c39408ebc3e656e3c73f1","slug":"sunil-gavaskar-says-hardik-pandya-not-bowling-is-a-big-blow-for-mumbai-indians-and-also-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान: गावस्कर ने जताई चिंता, बोले- हार्दिक का गेंदबाजी नहीं करना मुंबई व भारत के लिए बड़ा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बयान: गावस्कर ने जताई चिंता, बोले- हार्दिक का गेंदबाजी नहीं करना मुंबई व भारत के लिए बड़ा झटका
Tue, 05 Oct 2021 05:08 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 05 Oct 2021 05:08 PM IST
सार
Hardik Pandya not bowling is a big blow: गावस्कर ने कहा है कि एक ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी नहीं कर पाना न सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए बल्कि भारत के लिए भी बड़ा झटका है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social media
विस्तार
टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा आईपीएल में हार्दिक का गेंदबाजी नहीं कर पाना मुंबई इंडियंस ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए भी एक बड़ा झटका है। दरअसल, हार्दिक को टी-20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में एक ऑलराउंडर के रूप में उनका गेंदबाजी नहीं कर पाना वाकई चिंता की बात है। मालूम हो कि दो साल पहले ब्रिटेन में हार्दिक की पीठ की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने काफी कम गेंदबाजी की है। वहीं,
विज्ञापन
हार्दिक का गेंदबाजी नहीं कर पाना भारत के लिए बड़ा झटका
गावस्कर ने कहा, 'हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी नहीं कर पाना न सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए बल्कि भारत के लिए भी बड़ा झटका है, क्योंकि उसे टीम में ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया है और अगर आप टीम में हो, छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हो और आप गेंदबाजी नहीं कर रहे हो तो कप्तान के लिए चीजें मुश्किल हो जाती हैं।' गावस्कर ने कहा, 'उसे वह लचीलापन और विकल्प नहीं मिलते जो छठे या सातवें नंबर पर ऑलराउंडर के रूप में बल्लेबाजी करने वाले से जरूरत होती है।'
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में हार्दिक का अब तक प्रदर्शन
बता दें कि आईपीएल 2021 में हार्दिक पांड्या ने 10 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं की। वहीं, बल्लेबाजी में भी उन्होंने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने 10 मैचों में 114.28 की स्ट्राइक रेट से कुल 112 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 40* रहा।
विज्ञापन