बयान: गावस्कर ने जताई चिंता, बोले- हार्दिक का गेंदबाजी नहीं करना मुंबई व भारत के लिए बड़ा झटका
Hardik Pandya not bowling is a big blow: गावस्कर ने कहा है कि एक ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी नहीं कर पाना न सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए बल्कि भारत के लिए भी बड़ा झटका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा आईपीएल में हार्दिक का गेंदबाजी नहीं कर पाना मुंबई इंडियंस ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए भी एक बड़ा झटका है। दरअसल, हार्दिक को टी-20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में एक ऑलराउंडर के रूप में उनका गेंदबाजी नहीं कर पाना वाकई चिंता की बात है। मालूम हो कि दो साल पहले ब्रिटेन में हार्दिक की पीठ की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने काफी कम गेंदबाजी की है। वहीं,
हार्दिक का गेंदबाजी नहीं कर पाना भारत के लिए बड़ा झटका
गावस्कर ने कहा, 'हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी नहीं कर पाना न सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए बल्कि भारत के लिए भी बड़ा झटका है, क्योंकि उसे टीम में ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया है और अगर आप टीम में हो, छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हो और आप गेंदबाजी नहीं कर रहे हो तो कप्तान के लिए चीजें मुश्किल हो जाती हैं।' गावस्कर ने कहा, 'उसे वह लचीलापन और विकल्प नहीं मिलते जो छठे या सातवें नंबर पर ऑलराउंडर के रूप में बल्लेबाजी करने वाले से जरूरत होती है।'
आईपीएल 2021 में हार्दिक का अब तक प्रदर्शन
बता दें कि आईपीएल 2021 में हार्दिक पांड्या ने 10 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं की। वहीं, बल्लेबाजी में भी उन्होंने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने 10 मैचों में 114.28 की स्ट्राइक रेट से कुल 112 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 40* रहा।