फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar Picks Turning Point In Indore Test, Ravi Shastri Blames Indian Batters overconfidence for loss

IND vs AUS: गावस्कर ने कहा- भारत ने इंदौर की पिच को बना लिया था हौवा, शास्त्री बोले- अति आत्मविश्वास ले डूबा

Fri, 03 Mar 2023 08:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Mar 2023 08:19 PM IST
सार

पूर्व सलामी बल्लेबाज गावस्कर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज पिच पर गेंद को उतना आगे बढ़कर नहीं खेल रहे थे, जितना उन्हें खेलने की जरूरत थी। उन्होंने पिच को अपने ऊपर हावी होने दिया।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar Picks Turning Point In Indore Test, Ravi Shastri Blames Indian Batters overconfidence for loss
रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की हार पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने तीसरे टेस्ट में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दिमाग में पिच का हौवा बना लिया। गावस्कर ने कहा- बल्लेबाज अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पाए। अगर आप विकेट को देखें तो भारतीय बल्लेबाज अपनी गलती और गलत शॉट चयन के कारण आउट हुए। कहीं न कहीं आत्मविश्वास की कमी झलकी चूंकि रोहित शर्मा को छोड़कर बाकी बल्लेबाज पहले दो मैचों में बेहतर रन नहीं बना सके। रोहित ने नागपुर में शतक लगाया था। जब आप बल्ले से रन नहीं निकले होते तो बल्लेबाजी में इस तरह की असहजता देखने को मिलती है। जिस तरह से उन्होंने गेंदों का सामना किया इससे यह पता लग रहा था।
विज्ञापन


image

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज पिच पर गेंद को उतना आगे बढ़कर नहीं खेल रहे थे, जितना उन्हें खेलने की जरूरत थी। उन्होंने पिच को अपने ऊपर हावी होने दिया। पहली पारी से भी ज्यादा दूसरी पारी में पिच उनकी दिलो-दिमाग में चलती रही। हमने पहली पारी में 60-70 रन कम बनाए। अगर हमने पहली पारी में 160-170 रन बनाए होते तो तस्वीर अलग होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा की नो बॉल के कारण गंवाया मैच
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को पहली पारी में शून्य और आठ रन पर दो जीवनदान मिले। एक बार वह रवींद्र जडेजा की नो बॉल पर बच गए और दूसरी बार उनके खिलाफ डीआरएस नहीं लिया गया। नो बॉल के बारे में दिग्गज गावस्कर ने कहा कि इस नो बॉल के कारण भी मैच गंवाना पड़ा क्योंकि उसके बाद लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा ने 96 रन की साझेदारी की, जबकि भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। मेरी नजर में यही से मैच बदला। इस नो बॉल के कारण हमने मैच गंवाया। चौथा और अंतिम टेस्ट 9 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Bowled Off No Ball, Saved By DRS Blunder: Labuschagne Gets Two Lucky Breaks
एक बार जडेजा की नो बॉल और एक बार डीआरएस नहीं लेने के फैसले ने लाबुशेन को बचाया
विज्ञापन

पूर्व कोच शास्त्री बोले- भारतीय बल्लेबाजों को अति आत्मविश्वास ले डूबा
पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अति आत्मविश्वास ले डूबा। शास्त्री ने कहा कि एक ऐसी पिच पर जिस पर पहले ही दिन से घुमाव और असमतल उछाल था, उस पर बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश की। भारतीय बल्लेबाजों को अपने मैदान पर अति आत्मविश्वास का खामियाजा भुगतना पड़ा।

उन्होंने कहा कि जब आप चीजों को लापरवाही या असहजता के साथ लेते हो तो इस तरह का नतीजा हो सकता है। आप कुछ खराब खेले गए शॉटों को देखें और इन हालात में अनावश्यक हावी होने की मंशा भी नुकसान करती है। आपको इन सब चीजों पर मंथन करने की जरूरत है।

image

मैच में क्या हुआ?

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और पहले ही सत्र में सात विकेट गंवा दिए थे। बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन ने पहली बार करियर में पांच विकेट लिए जिससे पहली पारी में भारतीय टीम 109 पर सिमट गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाए और 88 रन की बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी 163 रन पर सिमट गई थी और ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed