फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar has doubts over Rohit Sharma becoming Test captain Who will be captain among Rishabh Pant Ashwin and KL Rahul

Team India Captain: रोहित शर्मा के टेस्ट कप्तान बनने पर गावस्कर को क्यों है संदेह? पूर्व कप्तान ने बताया कारण

Tue, 18 Jan 2022 04:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 18 Jan 2022 04:04 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा इसे लेकर बयानों का दौर जारी है। विराट कोहली ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफे की बात बताई थी। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा टेस्ट में कप्तान बनेंगे।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar has doubts over Rohit Sharma becoming Test captain Who will be captain among Rishabh Pant Ashwin and KL Rahul
सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा इसे लेकर बयानों का दौर जारी है। विराट कोहली ने पिछले हफ्ते एक चौंकाने वाली घोषणा की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद विराट ने टेस्ट की कप्तानी को छोड़ने का एलान किया था। माना जा रहा है कि कोहली की जगह अब रोहित शर्मा को टेस्ट का कप्तान बनाया जाएगा। हालांकि, पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर हिटमैन के नाम से सहमत नहीं हैं। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है।
विज्ञापन


'स्पोर्ट्स तक' से बातचीत के दौरान महानतम बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रोहित की फिटनेस पर की। उन्होंने कहा कि मेरे मन में उनकी फिटनेस को लेकर संशय बरकरार है। बार-बार हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ता है। ऐसे में उन्हें टेस्ट में कप्तानी सौंपनी चाहिए या नहीं, इस पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


पूर्व कप्तान ने कहा, "रोहित को कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन उनके साथ फिटनेस की समस्या है। आपको एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो फिट रह सके और हर मैच के लिए उपलब्ध हो। रोहित हैमस्ट्रिंग की चोटों से परेशान रहते हैं और इसलिए मुझे संदेह है। इसलिए मैं चाहता हूं कि वो खिलाड़ी कप्तान हो जो तीनों प्रारूप में खेलने में सक्षम हो।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से ठीक पहले रोहित शर्मा टीम से बाहर हो गए थे। वे टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। इसके बाद रोहित वनडे में टीम की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन फिट नहीं होने के कारण तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए। 34 साल के रोहित के स्थान पर केएल राहुल कप्तानी करेंगे। 


कोहली के इस्तीफे के बाद बोर्ड ने अब तक टेस्ट कप्तान के नाम का एलान नहीं किया है। रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में कप्तान बनने के दावेदारों में शामिल हैं। टीम इंडिया को फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed