{"_id":"5fb4f8078ebc3e9b8f2e73ac","slug":"sudeep-tyagi-retires-from-all-forms-of-cricket-at-33-thanks-ms-dhoni-in-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदीप त्यागी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, धोनी को याद करते हुए लिखा भावुक संदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुदीप त्यागी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, धोनी को याद करते हुए लिखा भावुक संदेश
Wed, 18 Nov 2020 04:02 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 18 Nov 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
सुदीप त्यागी
- फोटो : social media
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। त्यागी ने चार वनडे खेले जिसमें तीन विकेट लिए हैं। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला है। भारत के लिए अंतिम बार वह 2010 में खेले थे।
विज्ञापन
वह चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मिलाकर 14 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। त्यागी ने ट्वीट किया,‘अभी तक जो मैंने फैसले किए, उसमें यह सबसे मुश्किल था जो अपने सपने को ‘गुडबॉय’ कहना है।’
विज्ञापन
त्यागी ने 41 प्रथम श्रेणी मैचों में 109 और 23 लिस्ट ए मैचों में 31 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा,‘मैंने वह हासिल किया जो हर खिलाड़ी का सपना होता है जो देश का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन
मैं महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रिया करना चाहता हूं, जिनके नेतृत्व में मैं अपना वनडे खेला था। मैं अपने आदर्श मोहम्मद कैफ, आरपी सिंह और सुरेश रैना का भी शुक्रिया करना चाहूंगा। क्रिकेट को अलविदा कहना बहुत मुश्किल है लेकिन आगे बढ़ने के लिए हमें ऐसा करना पड़ता है।’