युवराज सिंह के संन्यास लेते ही पूरा विश्व क्रिकेट उनके सजदे में झुक गया। क्रिकेट को अलविदा कहने के साथ-साथ उनकी हर हर वो पारी फैंस की आंखों में तैरने लगी, जहां अपने पराक्रम से युवी ने देश को जीत दिलाई थी। एक ऐसी ही ऐतिहासिक पारी उनके बल्ले से 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान निकली थी। वही जब उन्होंने लगातार छह गेंदों में छक्के लगाए थे। संन्यास के बाद अब उस इंग्लिश बॉलर ने भी युवराज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और साथ-साथ एक बड़ा बयान भी।
जिस खिलाड़ी की गेंद पर जड़े थे लगातार छह छक्के, युवी के संन्यास पर उसने दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस ओवर में गेंदबाजी कर रहे इंग्लिश बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड ने ईएसपीएन से खास बातचीत में कहा कि आज वो जिस तरह के गेंदबाज हैं वो युवराज सिंह के 6 छक्कों की वजह से ही हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा, 'मैं उस समय 19 साल का था, डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने की कला और अनुभव मेरे पास नहीं थी। युवी गेंद को बहुत अच्छी तरह हिट कर रहे थे। मैं अब भी सोचता हूं कि मैं 6 यॉर्कर या 6 स्लोअर गेंद मार सकता था, लेकिन वह जबरदस्त अंदाज में हिटिंग कर रहे थे। मैं उस दिन को नकरात्मक रूप में देख सकता हूं, लेकिन यह सच है कि युवराज सिंह के 6 छक्कों ने मुझे अच्छा गेंदबाज बनाया।'
स्टुअर्ट ब्रॉड ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी युवराज सिंह को रिटायरमेंट की बधाई दी है। साथ ही ब्रॉर्ड ने अपने पोस्ट में युवी को लेजेंड करार दिया।
Enjoy retirement Legend @YUVSTRONG12 🙌🏻 🏏 https://t.co/JM3Wgy3G24
युवराज ने यूं रचा था इतिहास
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का वह मैच 19 सितंबर को डरबन में खेला गया था। भारत ने पहले खेलते हुए चार विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मगर मैच का सबसे दिलचस्प मोड़ भारतीय पारी के 19वें ओवर में आया। तब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड युवराज के सामने थे, और फिर जो हुआ वो सभी दर्शक सिर उठाकर देखते रहे...
गला काटने की धमकी सुनते ही गुस्सा गए थे युवराज, फिर जड़ दिए छह गेंदों पर छह छक्के