{"_id":"5b14cb7c4f1c1b13358b4d90","slug":"stuart-broad-equals-harbhajan-singh-record-of-most-wicket-in-test-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवी से 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के खाने वाले ब्रॉड पड़े भज्जी के पीछे, पाकिस्तान बना गवाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवी से 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के खाने वाले ब्रॉड पड़े भज्जी के पीछे, पाकिस्तान बना गवाह
Mon, 04 Jun 2018 06:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ टी-20 विश्वकप भला कौन भूला सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने जहां 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े थे तो फाइनल में पाकिस्तान पर रोमांचक जीत हासिल कर खिताब भी अपने नाम किया था। युवराज ने एंड्रयू फ्लिंटाफ का सारा गुस्सा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की 'जोरदार धुलाई' कर निकाला था।
2 of 5
- फोटो : ESPN
उस बुरे दौर को से उबरते हुए अब स्टुअर्ड ब्रॉड ऐसी वापसी कर चुके हैं कि उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो रहा है। दरअसल, रविवार को खत्म हुए पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड ने कमाल कर दिया।
3 of 5
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया। वह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में हरभजन सिंह की बराबरी पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरभजन सिंह के नाम टेस्ट में 417 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में 3-3 विकेट हासिल कर ब्रॉड ने अपने टेस्ट विकेटों की संख्या 417 तक पहुंचा ली। ब्रॉड इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ आकलैंड टेस्ट में 400 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले 15वें गेंदबाज बने थे।
विज्ञापन
5 of 5
उनके नाम अब 118 मैच की 215 पारियों में 417 विकेट हो गए हैं। जबकि हरभजन ने इतने ही विकेट हासिल करने के लिए महज 103 टेस्ट का वक्त लिया था। बता दें कि इंग्लैंड ने जोस बटलर (80*) की शानदार पारी की बदौलत रविवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान को एक पारी और 55 रनों से करारी मात दी। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर पर खत्म हुई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।