{"_id":"642ae49378c7b205500e4436","slug":"stray-dog-enters-in-ground-just-before-start-of-csk-vs-lsg-match-ground-staff-took-five-minutes-to-catch-him-2023-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs LSG: मैच शुरू होने से पहले मैदान में घुसा कुत्ता, पांच मिनट तक ग्राउंड स्टाफ को दौड़ाया, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs LSG: मैच शुरू होने से पहले मैदान में घुसा कुत्ता, पांच मिनट तक ग्राउंड स्टाफ को दौड़ाया, देखें वीडियो
Mon, 03 Apr 2023 08:07 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:07 PM IST
सार
चेन्नई के चेपक स्टेडियम में मैच शुरू होने से ठीक पहले एक कुत्ता मैदान में घुस गया। इस वजह से मैच पांच मिनट की देरी से शुरू हुआ। इससे पहले मोहाली में खराब रोशनी के कारण दूसरी पारी शुरू होने में देरी हुई थी।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2023 के छठे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। लखनऊ की टीम पहला मैच जीतकर लगातार दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी है। वहीं, चेन्नई को पहले मैच में गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान में जीत हासिल करना चाहेगी।
इस मैच की शुरुआत से पहले ही मैदान में सुरक्षाकर्मियों की चूक देखने को मिली। टॉस के बाद दोनों टीमें मैदान में आ चुकी थी और पहले गेंद करने के लिए लखनऊ के काइल मेयर्स तैयार थे, लेकिन तभी एक कुत्ता मैदान में आ गया। कुत्ते को पकड़ने के लिए पूरा ग्राउंड स्टाफ मैदान में आ गया, लेकिन कोई भी कुत्ते को पकड़ नहीं पाया। पूरे पांच मिनट तक यह कुत्ता मैदान कर्मियों को छकाता रहा। अंत में किसी तरह ग्राउंड स्टाफ के सदस्य कुत्ते को मैदान से बाहर ले जाने में सफल रहे।
विज्ञापन
कुत्ते के बाहर जान के बाद मैच शुरू हुआ और चेन्नई के सलामी बल्लेबाजों ने जमकर लखनऊ के गेंदबाजों की पिटाई की। खबर लिखे जाने चेन्नई सुपरकिंग्स ने बिना कोई विकेट गंवाए पांच ओवर में 60 रन बना लिए थे।

The craze of Csk return💛😀..#TATAIPL #TATAIPL2023 #MSD #Raina #Dhoni #CSKvsLSG #MIvRCB #RCBvMI #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/J3wC3G9ZOQ
— Ramesh🏏 (@Ramesh__ha) April 3, 2023
विज्ञापन
कुत्ते के बाहर जान के बाद मैच शुरू हुआ और चेन्नई के सलामी बल्लेबाजों ने जमकर लखनऊ के गेंदबाजों की पिटाई की। खबर लिखे जाने चेन्नई सुपरकिंग्स ने बिना कोई विकेट गंवाए पांच ओवर में 60 रन बना लिए थे।
मोहाली में भी देरी से शुरू हुई थी दूसरी पारी
मोहाली में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में भी खराब रोशनी के कारण दूसरी पारी देरी से शुरू हुई थी। इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता के खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए तैयार थे, लेकिन खराब रोशनी के कारण दूसरी पारी समय पर नहीं शुरू हो सकी। लगभग आधे घंटे बाद स्टेडियम में लगे सभी पोल पर बिजली की आपूर्ति हुई और मैदान में पर्याप्त रोशनी होने के बाद मैच शुरू हुआ। बाद में बारिश के चलते कोलकाता की टीम 16 ओवर ही खेल पाई और मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से हार गई।