फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   steven smith will be the australian captain against england in tri series

भारत के दौरे के साथ्ा ही स्मिथ की किस्मत ने लिया 'यू टर्न'

Wed, 21 Jan 2015 01:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Jan 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
steven smith will be the australian captain against england in tri series

बॉर्डर गावस्कर सीरीज के दौरान टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा हुआ। एक तरफ तो इस दौरे के साथ ही टीम इंडिया की किस्मत मानों रुठ सी गई लेकिन दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान स्टीवन स्मिथ की किस्मत ने अचानक से यू टर्न लिया।

विज्ञापन


पहले पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल क्लार्क के चोटिल होने के बाद स्मिथ को टीम का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया। कप्तान बनने के बाद उन्होंने खुद को साबित करते हुए पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को एक भी मैच में जीतने नहीं दिया।
विज्ञापन


यही नहीं स्मिथ ने सीरीज में बतौर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर ऑस्ट्रेलियाई धरती में हुई किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बना चुके है। स्मिथ ने दोनों को पछाड़ कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट में क्रिस्मस गिफ्ट मिलने के बाद अब वर्ल्ड कप से ठीक पहले हो रही त्रिकोणीय सीरीज भी ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एक और तोहफा दिया है।

पहली बार वनडे की कप्तानी संभालेंगे स्मिथ

steven smith will be the australian captain against england in tri series

मेलबर्न वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो खिलाड़ियों पर आईसीसी ने कार्रवाई भी की। सबसे पहले टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा से दुर्व्यवहार के चलते मैच की 50 फीसदी राशि जुर्माने की सजा भुगतनी पड़ी फिर टीम के कार्यवाहक कप्तान जार्ज बैली को धीमी गति से ओवर फेंकने की सजा मिली।

आईसीसी ने बैली को अगले मैच के लिए बाहर कर दिया है। उनके स्‍थान पर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड ने बैली की जगह स्टीवन स्मिथ को टीम की बागडोर सौंपी है। स्मिथ पहली मर्तबा वनडे टीम के कप्तान चुने गए है।

स्मिथ को वनडे की कप्तानी का बिल्कुल अनुभव नहीं है। इसके अलावा वनडे टीम में वह बैली के बाद टीम के उपकप्तान भी नहीं थे। लेकिन अचानक बैली के बाहर होने पर स्मिथ को टीम की कप्तानी देना चौंकाने वाला है।

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया स्मिथ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। सीरीज में दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में पहले ही प्रवेश कर लिया है। वहीं अगर इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीत जाता है तो वह भी फाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं दूसरी ओर अब तक दोनों मैचों में हार का सामना कर चुकी टीम इंडिया के पास फाइनल में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैचों में जीतना जरुरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed