फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   steve smith wants to play in ipl for practice of world cup 2019

IPL खेलकर विश्व कप की तैयारी करना चाहते हैं स्टीव स्मिथ, 4 महीने बाद खत्म होगा बैन

Fri, 21 Dec 2018 10:32 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 21 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
steve smith wants to play in ipl for practice of world cup 2019
steve smith

गेंद से छेड़खानी प्रकरण में प्रतिबंधित ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले फिर से अपनी पुरानी लय में लौटना चाहते हैं। स्मिथ और उनके साथी उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर मार्च में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में शामिल होने के लिए एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

विज्ञापन


आईपीएल से पहले उन पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा। दक्षिण अफ्रीका से लौटने केबाद स्मिथ संवाददाता सम्मेलन में रो पड़े थे। इसके बाद उन्होंने अब पहली बार संवाददाताओं का सामना किया।
विज्ञापन

स्मिथ ने कहा, अब जिस तरह से वनडे मैच खेले जा रहे हैं वे एक तरह से टी-20 का ही बड़ा रूप लग रहे हैं।

इसलिए मुझे लगता है कि टी-20 क्रिकेट तैयारी केलिए अच्छा तरीका है और आईपीएल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ  टूर्नमेंट में से एक है। स्मिथ ने प्रतिबंध के दौरान कई टी-20 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया ताकि वह लय में रहें। इस बीच वह कनाडा और कैरेबियाई देशों में भी खेले। आईपीएल अप्रैल और मई में खेला जाएगा, जबकि विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 वर्षीय स्मिथ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं। स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ के मामले के कारण कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं। स्मिथ ने कहा, 'मुझे बांग्लादेश लीग में खेलना था लेकिन मुझे नहीं पता कि अभी वहां क्या हो रहा है। इसके बाद पाकिस्तान लीग और आईपीएल में खेलना है। मुझे लगता है कि अगर मुझे चुना जाता है तो यह विश्व कप के लिए पर्याप्त तैयारी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed