{"_id":"5d45e3988ebc3e6d0a3e016b","slug":"steve-smith-again-takes-charge-as-australia-takes-lead-of-34-runs-over-england-in-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashes 2019: दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया को स्मिथ से उम्मीदें, पहले टेस्ट में मिली 34 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes 2019: दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया को स्मिथ से उम्मीदें, पहले टेस्ट में मिली 34 रन की बढ़त
Sun, 04 Aug 2019 01:12 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ/हेड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पारी में 90 रन से पिछड़ी ऑस्ट्रेलिया की टीम को चौथे दिन स्टीव स्मिथ से फिर बड़ी आस होगी। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन जब खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया तब ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 124 रन बनाए थे। यानी उसकी कुल बढ़त 34 रन की हुई है।
विज्ञापन
पहली पारी में 144 रन बनाने वाले स्मिथ 46 रन पर खेल रहे थे जबकि ट्रेविस हेड 21 रन पर नाबाद थे। दोनों चौथे विकेट पर 49 रन जोड़ चुके थे। इससे पहले इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल में पहली पारी में 374 रन बनाए। रोरी बर्न्स 133 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए थे।
विज्ञापन
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे जब ओपनर डेविड वॉर्नर (08) और कैमरून बेनक्रॉफ्ट (08) दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके थे। वॉर्नर को स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया जो उनका 450 वां टेस्ट शिकार बने। उस्मान ख्वाजा (40) बेन स्टोक्स का शिकार बने। स्मिथ जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो दर्शकों ने उनकी हूटिंग की थी। पहली पारी में भी ऐसा हुआ था लेकिन दबाव के बीच स्मिथ ने यादगार शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन