फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Srikanth and Pranay cross the first hurdle in Indonesia Masters Dhruv and Sikki pair also won

इंडोनिशया मास्टर्स: श्रीकांत और प्रणय ने पार की पहली बाधा, ध्रुव-सिक्की की जोड़ी भी जीती

Wed, 17 Nov 2021 08:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 08:53 PM IST
सार

किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने इंडोनिशया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने-अपने मैच जीत लिए हैं। श्रीकांत की टक्कर अब छठी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से होगी। 
 

विज्ञापन
Srikanth and Pranay cross the first hurdle in Indonesia Masters Dhruv and Sikki pair also won
किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय

विस्तार

किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने इंडोनिशया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहली बाधा पार कर ली। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने पहले दौर में 71वें नंबर के फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18,15-21, 21-16 से पराजित किया। दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत की टक्कर अब छठी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से होगी। प्रणय ने 49 मिनट में मलयेशिया के ल्यू डेरेन को 22-20, 21-19 से बाहर का रास्ता दिखाया। दूसरे दौर में प्रणय का सामना नंबर दो खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होगा।
विज्ञापन


ध्रुव-सिक्की की जोड़ी भी जीती
मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के प्रवीण जॉर्डन और मेलाती दीवा ओक्टावियांती की जोड़ी को 21-11, 22-20 से मात दी।
विज्ञापन


कश्यप-समीर हारे
पारूपल्ली कश्यप और बी साई प्रणीत को पहले ही दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। कश्यप को डेनमार्क के हंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस से 10-21, 19-21 से जबकि प्रणीत को स्थानीय खिलाड़ी शेसर हिरेन 21-16, 14-21, 20-22 से हार मिली। प्रणीत ने एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में हिरेन को कड़ी टक्कर दी पर पार नहीं पा सके। अश्विनी पोनप्पा और बी सुमित रेड्डी को मिश्रित युगल में हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed