फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sridharan Sriram is person behind Steve O'keefe's Success in pune test

यह खिलाड़ी साबित हुआ भारत के लिए विभीषण, बताईं भारत की कमजोरियां

Mon, 27 Feb 2017 09:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
 Sridharan Sriram is person behind Steve O'keefe's Success in pune  test
स्टीव ओ कीफ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुणे में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट में बाएं हाथ के कंगारू स्पिनर स्टीव ओ कीफ ने पहली पारी में विकेटों का सिक्सर जड़कर टीम इंडिया को मजह 105 रन पर पवेलियन भेज दिया। उन्होंने मजह 19 गेंद के अंतराल में 5 भारतीय विकेट हासिल किए। उनके 6/35 के स्पेल ने पूरी तरह मैच को ऑस्ट्रेलिया के पाले में कर दिया। इसके बाद सबके मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर एक गुमनाम सा स्पिनर अचानक से ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच जिताऊ( संभावित) स्पेल कैसे फेंक गया। हर कोई इसका राज जानने को आतुर है। 

विज्ञापन


पुणे में करियर का मजह पांचवा टेस्ट खेल रहे ओ'कीफ को हरभजन सिंह से लेकर अन्य खिलाड़ी नौसिखिया बता रहे थे। लेकिन इस गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन के बल पर ऑस्ट्रेलिया को भारत में 13 साल बाद टेस्ट जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया। उनकी सफलता का श्रेय भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम को जाता है। 

विज्ञापन

भारत में 18 साल खेली है प्रथम श्रेणी क्रिकेट

 Sridharan Sriram is person behind Steve O'keefe's Success in pune  test
एस श्रीराम

एस श्रीराम भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कोई मायने न रखते हों लेकिन उन्होंने परदे के पीछे कंगारू स्पिनरों को स्पिन गेंदबाजी के गुर देकर भारतीय टीम को बैकफुट पर ढ़केलने में अहम भूमिका अदा की। टीम इंडिया के लिए आठ वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले श्रीराम ने तमिलनाडु के लिए 18 साल घरेलू क्रिकेट खेली। बांए हांथ के ऑलराउंडर ने घरेलू क्रिकेट में 53 के औसत से रन बनाए हैं। साथ ही 85 प्रथम श्रेणी विकेट भी हासिल किए हैं। 


श्रीराम ऑस्ट्रेलियाई कैंप के साथ भारत दौरे से पहले दुबई में जुड़े थे। दुबई स्थित आईसीसी क्रिकेट अकादमी में भारत दौरे से पहले स्टीव स्मिथ की सेना ने विभिन्न स्पिन विकेट पर अभ्यास किया था। यहीं पर श्रीराम ने गेंदबाजों को भारतीय पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करने का गुरुमंत्र दिया था। जो पुणे में पूरी तरह सफल साबित हुआ। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने श्रीराम को इस मंशा से टीम के साथ जोड़ा था जिससे कि उनकी टीम भारतीय उपमहाद्वीप में फिरकी के चक्रव्यूह को तोड़ने में सहायक हो और टीम इंडिया को उनकी धरती पर उनके ही जाल में फंसाने में का नुस्खा उन्हें हासिल हो जाए। इसके लिए उन्होंने श्रीराम के 18 वर्ष के घरेलू क्रिकेट के अनुभव को आधार बनाया था। 

श्रीलंका दौरे पर पहली बार जुड़े थे ऑस्ट्रेलियाई टीम से

 Sridharan Sriram is person behind Steve O'keefe's Success in pune  test
स्
इससे पहले श्रीराम कंगारू टीम के साथ पिछले साल श्रीलंका दौरे के समय जुड़े थे। उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 0-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया को श्रीराम के अनुभव और सीख का फल भारत दौरे पर मिल रहा है। 

श्रीराम पहले सेशन में ओ'कीफ के प्रदर्शन से खुश नहीं थे। लेकिन लंच के दौरान श्रीराम ने उन्हें एक बार फिर मैदान पर गेंदबाजी की टिप्स दिए। इसके अलावा कोच डेरेन लेहमन ने भी लंच के दौरान ओ'कीफ का हौसला बढ़ाया। इसका परिणाम भी मैदान पर दिखा और 24 गेंदों में ओ'कीफ ने 6 विकेट झटककर मैच के रुख को पूरी तरह बदल दिया। अपने शानदार प्रदर्शन के बाद ओ'कीफ ने कहा, शुरुआती 6 ओवरों में मैं लंबी और तेज गेंदबाजी कर रहा था। लेकिन बाद में मैंने इसमें बदलाव किया। 
विज्ञापन

श्रीराम ने दिया भारतीय बल्लेबाजों के दिमाग को पढ़ने का मंत्र: ओ'कीफ

 Sridharan Sriram is person behind Steve O'keefe's Success in pune  test
स्टीव ओ कीफ
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मॉन्टी पानेसर को भी स्पिनर्स की ट्रेनिंग के लिए ब्रिस्बेन स्थित नेशनल क्रिकेट सेंटर में बुलाया था। लेकिन ओ'कीफ का कहना है कि श्रीराम की टिप्स का उनकी गेंदबाजी में सबसे ज्यादा फर्क पड़ा। वह इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि भारतीय पिचों में किस तरह गेंदबाजी करनी चाहिए। वो यह भी समझते हैं कि बल्लेबाज उनकी गेंदपर किस तरह सोचता है। कीफ ने आगे कहा कि यह दौरा उनके करियर का अहम पड़ाव साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed