हवाहवाई श्रीदेवी के जाने का खेल जगत को लगा 'सदमा', इस तरह दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैंस की चहेती श्रीदेवी का रविवार की सुबह हार्ट अटैक के कारण दुबई में निधन हो गया। 54 वर्षीया श्रीदेवी अपने परिवार के साथ मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई में थी। श्रीदेवी की जिस समय मौत हुई, उस समय उनके साथ पति बोनी कपूर और बेटी खुशी थी।
संजय कपूर ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'जी हां ये सच है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। मैं अभी भारत आया हूं। मैं दुबई में ही था और अब वापस जा रहा हूं। श्रीदेवी ने शायद रात 11 से साढ़े 11 के बीच अंतिम सांस ली। मुझे इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है।'
दो दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं।
इस खबर को जानकर खेल जगत सदमे में डूब गया है। कई पूर्व और सक्रिय खिलाड़ियों ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस श्रीदेवी को श्रद्धांजलि भेंट की।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को श्रीदेवी के जाने का जोरदार झटका लगा है। उन्होंने कामना करते हुए ट्वीट किया, ('यह सच नहीं हो सकता।' दुखद। हैरान।)
This can’t be true. Sad. Shocked. 😞 https://t.co/SDpTuPgsv6
— Aakash Chopra (@cricketaakash) February 24, 2018
आईए देखते हैं स्टार खिलाड़ियों ने श्रीदेवी को कैसे याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
RIP to one of the greatest actors in the history of Indian Cinema, Sri Devi. Her films were a big part of our childhood.
— Singh Brothers (@SinghBrosWWE) February 24, 2018
WWE में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सिंह ब्रदर्स ने ट्वीट किया, ('भारतीय सिनेमा की महानतम अदाकाराओं में से एक श्रीदेवी की आत्मा को शांति मिले। उनकी फ़िल्में हमारे बचपन का बड़ा हिस्सा रहीं।)
Oh my god .. my fav #SRIDEVI 😔😔RIP .. prayers and condolences to her family and all her fans .
— Parupalli Kashyap (@parupallik) February 24, 2018
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के जाने पर काफी दुख पहुंचा। उन्होंने ट्वीट किया, ('हे भगवान, मेरी पसंदीदा श्रीदेवी की आत्मा को शांति मिले, प्रार्थनाएं और संवेदना उनके परिवार व फैंस को।)
My heartfelt condolences to the entire family for a huge loss. Your contribution to Indian cinema will always be evergreen. #rip #Sridevi ji pic.twitter.com/5OD871JHxb
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) February 24, 2018
टीम इंडिया के क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट किया, ('इतने बड़े नुकसान के लिए मेरी संवेदना पूरे परिवार के साथ है। आपका योगदान भारतीय सिनेमा में सदाबहार रहेगा।)
Such sad and shocking news . My condolences to the family #RIPSridevi🙏🏻
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) February 25, 2018
Very shocked to hear about the passing away of iconic actress #Sridevi ji. Condolences to her family and loved ones. May her soul rest in peace.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) February 25, 2018
Saddened by the sudden demise of the legendary #Sridevi. My condolences to her family. My her soul rest in peace.
— Dipa Karmakar (@DipaKarmakar) February 25, 2018
गुम हो गई बॉलीवुड की चाँदनी,अलविदा श्री देवी।#Sridevi #RIPSridevi pic.twitter.com/f1j8AvJLll
— Vijender Singh (@boxervijender) February 25, 2018
Shocked to hear about the demise of #Sridevi ji .Heartfelt Condolences to the family. Om Shanti !
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 25, 2018