फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lankan cricketer sanath jayasuriya unable to without crutches

जिसके डर से कांपते थे बड़े-बड़े बॉलर, आज वही आ चुका बैसाखी के सहारे

Sat, 06 Jan 2018 08:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
sri lankan cricketer sanath jayasuriya unable to without crutches
सनथ जयसूर्या - फोटो : Twitter

जिस श्रीलंकाई बल्लेबाज के नाम से ही बड़े-बड़े गेंदबाजों के पैर कांपने लगते थे, आज उसी बाएं हाथ के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को चलने के लिए बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले जयसूर्या की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वो बिना बैसाखी के एक कदम भी चल पाने में समर्थ नहीं हैं। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उनके घुटने में तकलीफ है और जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में उनके घुटने का ऑपरेशन होने वाला है। ऑपरेशन के बाद वो करीब एक महीने तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः श्रीलंका ने परेरा की कप्तानी पर लटकाया तीर, इनमें से किसी एक को मिल सकती है कमान 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाते दें कि 2011 में जयसूर्या ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दो बार श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष रहे। हालांकि कई विवादों के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। जयसूर्या के क्रिकेट करियर पर नजर डाले तो उनके नाम 110 टेस्ट मैचों में 40.07 के औसत से 6,973 रन बनाए, वन-डे में 445 मैचों में 32.36 के औसत से 13,430 रन जड़े। इन सबके अलावा जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए  31टी20 मैचों में भी खेले, जिनमें उन्होंने 23.29 के औसत से 629 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed