श्रीलंकाई टीम 1996 में पहली और आखिरी बार विश्व चैंपिनय बनी थी। एशियाई महाद्वीप की इस टीम को चैंपियन बनाने में विस्फोटक खब्बू बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अहम भूमिका निभाई थी। अब 2019 क्रिकेट विश्व कप से पहले उसी चैंपियन खिलाड़ी की मौत की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।
क्या वाकई सड़क हादसे में मारे गए सनथ जयसूर्या, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार 27 मई की सुबह श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर बाद टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने भी ट्वीट कर पूछ लिया है कि क्या सनथ जयसूर्या से जुड़ी ऐसी कोई खबर सच है या नहीं।
Man knocked down by vehicle in Toronto identified as former Sri Lankan cricketer Sanath Jayasuriya https://t.co/rxatdhmDYT
अश्विन ने ट्वीट किया, 'क्या सनथ जयसूर्या पर आ रही खबर सच है। मुझे वॉट्सएप पर ऐसी खबर मिली, लेकिन ट्विटर पर ऐसा नहीं दिख रहा है।' इसके बाद फैंस ने अश्विन को जानकारी दी कि ये खबर बिल्कुल झूठ है।
Is the news on Sanath Jayasuriya true?? I got a news update on what's app but see nothing here on Twitter!!
सोशल मीडिया पर वायरल खबर में जिक्र था कि सनथ जयसूर्या सनथ जयसूर्या टोरंटो में एक सड़क हादसे के शिकार हुए और उनकी मौत हो गई। मगर अब खुद सनथ जयसूर्या ने इस बात का खंडन कर दिया और बताया है कि यह फेक न्यूज है।
जयसूर्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। जयसूर्या ने ट्वीट कर अपने सकुशल होने की बात कही। जयसूर्या ने कहा, 'मेरे बारे में फैली झूठी खबरों का खंडन करें मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं। मैं श्रीलंका में हूं और मैं कनाडा नहीं गया। कृपया गलत खबरों को शेयर ना करें।'
Please disregard fake news by malicious websites regarding my health and well being.
I am in Srilanka and have not visited Canada recently.Please avoid sharing fake news.