फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lankan cricketer Jayasuriya seeks PM Narendra Modi help in bringing international cricket to Jaffna

Jayasuriya-Modi: जयसूर्या ने जाफना में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए मोदी से मांगी मदद, जानें पीएम ने क्या कहा

Sun, 06 Apr 2025 07:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 06 Apr 2025 07:54 PM IST
सार

पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए हुए थे।

विज्ञापन
Sri Lankan cricketer Jayasuriya seeks PM Narendra Modi help in bringing international cricket to Jaffna
श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा समय में मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास मांग की है। पीएम मोदी ने हाल ही में श्रीलंका दौरे के दौरान श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मुलाकात की थी जिसमें जयसूर्या भी शामिल थे। बातचीत के दौरान जयसूर्या ने प्रधानमंत्री से जाफना में क्रिकेट स्टेडियम बनाने में मदद करने की मांग की। 
विज्ञापन
Trending Videos

कई पूर्व खिलाड़ियों ने की थी मुलाकात 
पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए हुए थे। भारत के ऐतिहासिक तौर पर श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। साथ ही जब श्रीलंका आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था तो उस वक्त भी सबसे पहले भारत ने ही श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, टीम के अगले मैच में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह; कोच ने की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन

संकट के दौरान मदद करने पर आभार जताया
जयसूर्या ने पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान कहा, जब हमारे देश में संकट चल रहा था, उस वक्त आपने और आपकी सरकार ने हमारी काफी मदद की थी। हमारे यहां पेट्रोल, डीजल की कमी थी और बिजली भी नहीं थी, उस वक्त आपने हमारी मदद की जिसके लिए हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे। श्रीलंका के कोच के तौर पर इस वक्त हम श्रीलंका में जाफना के बजाए हर स्थान पर खेलते हैं। अगर भारत जाफना में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने में मदद करेगा तो इससे जाफना के लोगों को बड़ी मदद मिलेगी। यह एक छोटी सी मांग, अगर पूरी हो सक तो।  

विज्ञापन

मोदी बोले- पड़ोसी देशों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी 
जयसूर्या की इस मांग पर मोदी ने कहा, मुझे जयसूर्या के मुंह से यह बातें सुनकर अच्छा लगा। भारत का हमेशा मानना रहा है कि पड़ोसी पहले हैं और हमारी कोशिश रहती है कि जितनी जल्दी हो हम संकट में पड़ोसी देशों की मदद करें। अभी आपने देखा होगा कि म्यांमार में भूकंप आया, तो हम पहले उन देशों में थे जिसने मदद पहुंचाई। हमारा मानना है कि पड़ोसी और मित्र देशों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। भारत एक बड़ा देश है। 

मोदी ने की जयसूर्या की प्रशंसा 
मोदी ने कहा, श्रीलंका में जब आर्थिक संकट आया और बड़ी परेशानी थी, उस वक्त भारत का मत था कि श्रीलंका इस संकट से बाहर आना चाहिए और हम इसमें उसकी पूरी मदद करेंगे। हम तो इसे अपना कर्तव्य मानते हैं, लेकिन मुझे अच्छा लगा कि आपने (जयसूर्या) जाफना की चिंता की है। यह अपने आप में बहुच अच्छा संदेश जाएगा कि श्रीलंका का एक दिग्गज क्रिकेटर इस बात पर जोर दे रहा है कि जाफना में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होना चाहिए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी टीम इस विषय पर जरूर नोट करेगी कि कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed