{"_id":"5d2e08db8ebc3e6cca5d8854","slug":"sri-lanka-vs-bangladesh-shakib-al-hasan-rested-for-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शाकिब को आराम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शाकिब को आराम
Tue, 16 Jul 2019 10:56 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली तीन मैचों की वनडे (26, 28, 31 जुलाई) सीरीज के लिए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को विश्राम दिया है लेकिन मशरफे मुर्तजा को कप्तान बरकरार रखा है। शाकिब के अलावा बल्लेबाज लिट्टन दास ने निजी कारणों से विश्राम लिया है।
विज्ञापन
इनके स्थान पर बायें हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अनामुल हक को टीम में लिया गया है। बांग्लादेश विश्व कप में तीन मैच जीतकर आठवें स्थान पर रहा। मुर्तजा ने आठ मैचों में मात्र एक विकेट लिया। उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली थी लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी कप्तानी बरकरार रखी है।
विज्ञापन
टीम : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, अनामुल हक, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मोसद्देक हुसैन, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर रहमान।
विज्ञापन