फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं मिला विश्व कप 2011 में फिक्सिंग का कोई सबूत, आखिरकार श्रीलंका पुलिस ने बंद की जांच

Fri, 03 Jul 2020 05:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 03 Jul 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka police drop cricket world cup 2011 final match fixing probe for lack of evidence
2011 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका पुलिस ने 2011 विश्व कप फाइनल में भारत से अपनी टीम को मिली हार के फिक्स होने के आरोपों की जांच शुक्रवार को बंद कर दी और कहा कि उसे दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के बयान रिकॉर्ड करने के बाद इसका कोई सबूत नहीं मिला है।

Sri Lanka police drop cricket world cup 2011 final match fixing probe for lack of evidence
विश्व कप 2011 फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर

पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामागे ने आरोप लगाया था कि फाइनल मैच फिक्स था जिससे पुलिस के विशेष जांच विभाग ने जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक जगत फोनसेका ने पत्रकारों से कहा, 'हम यह रिपोर्ट खेल मंत्रालय के सचिव को भेज रहे हैं, जिन्होंने हमें निर्देश दिया था। हमने आज अंदरूनी चर्चा के बाद जांच समाप्त कर दी है।'

Sri Lanka police drop cricket world cup 2011 final match fixing probe for lack of evidence
फाइनल में टॉस के दौरान धोनी और संगाकारा - फोटो : ट्विटर

फोनसेका खेल से संबंधित अपराधों को रोकने के लिए विशेष जांच इकाई के प्रमुख हैं। उनके अनुसार अलुथगामागे ने 14 अंकीय आरोप लगाये थे जिनकी पुष्टि नहीं की जा सकी। फोनसेका ने कहा, 'हमें कोई कारण नहीं दिखता कि खिलाड़ियों से और पूछताछ क्यों की जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sri Lanka police drop cricket world cup 2011 final match fixing probe for lack of evidence
विश्व कप 2011 फाइनल टॉस - फोटो : ट्विटर

जांच इकाई ने उस समय के मुख्य चयनकर्ता अरविंद डि सिल्वा के अलावा फाइनल में टीम के कप्तान संगकारा, सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा और महेला जयवर्धने से पूछताछ की। फोनसेका ने कहा कि तीन क्रिकेटरों ने बताया कि फाइनल में अचानक से टीम में बदलाव क्यों किये गये थे जो अलुथगामागे के लगाये आरोपों में से एक था। उन्होंने कहा, 'हमें लगा कि सभी खिलाड़ियों को बुलाकर बयान दर्ज कराने से अनावश्यक हो हल्ला होगा।'

विज्ञापन
Sri Lanka police drop cricket world cup 2011 final match fixing probe for lack of evidence
आईसीसी - फोटो : social media

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को कहा कि विश्व कप 2011 के फाइनल की अखंडता पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है, जिसमें भारत ने श्रीलंका को हराया था। आईसीसी ने कहा कि इस मैच से ऐसा कोई सबूत नहीं मिलता जिससे इसकी जांच की जाए। श्रीलंका पुलिस के विशेष जांच विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में जांच बंद कर दी जिसके बाद विश्व क्रिकेट संस्था का बयान आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed