{"_id":"607c6e6f0a243b3ba47ac90b","slug":"sri-lanka-legend-and-former-cricketer-muttiah-muralitharan-has-undergone-angioplasty-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरलीधरन की तबीयत: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर को IPL के बीच में अस्पताल में भर्ती किया गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुरलीधरन की तबीयत: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर को IPL के बीच में अस्पताल में भर्ती किया गया
Mon, 19 Apr 2021 09:21 AM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:21 AM IST
सार
हार्ट में समस्या के बाद चेन्नई के अस्पताल में करवाया गया भर्ती
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन
- फोटो : Getty
विस्तार
आईपीएल 2021 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के गेंदबाजी कोच और महान श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चेन्नई में मौजूद मुरलीधरन का अस्पताल में एंजियोप्लास्टी किया गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें सीने में अचानक दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
क्रिकइंफो के मुताबिक, उनकी धमनियों में अवरोध को खत्म करने के लिए अपोलो अस्पताल में स्टेंट लगाया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और वह जल्दी ही ठीक होने के बाद टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक उनकी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मुरलीधरन आईपीएल 2015 से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच हैं। उनके कार्यकाल के दौरान ही 2016 में सनराइजर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था।
बात करें मुरलीधरन के क्रिकेट करियर की तो वह टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उनके नाम 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट हैं। वहीं वनडे क्रिकेट के 350 मैचों में मुरली ने 534 विकेट झटके हैं। इसके साथ ही 12 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में मुरली ने 13 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन