फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs BAN 2nd Test Highlights Day 4: Sri Lanka beat Bangladesh by an innings and 78 runs

SL vs BAN: श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 78 रन से हराया, 1-0 से जीती सीरीज, प्रभात का जलवा

Sat, 28 Jun 2025 11:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Jun 2025 11:49 AM IST
सार

SL vs BAN Test Highlights : स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने पांच विकेट झटके। पाथुम निसांका को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

विज्ञापन
SL vs BAN 2nd Test Highlights Day 4: Sri Lanka beat Bangladesh by an innings and 78 runs
श्रीलंका की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को पारी और 78 रन से हरा दिया है। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 247 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 458 रन बना सकी और 211 रन की बढ़त हासिल की। बांग्लादेश की टीम अपनी दूसरी पारी में 133 रन पर सिमट गई। इस तरह श्रीलंका ने पारी से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। पाथुम निसांका को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 247 रन बनाए। शदमाम इस्लाम ने 46 रन, मोमिनुल हक ने 21 रन, मुशफिकुर रहीम ने 35 रन, लिटन दास ने 34 रन, मेहदी हसन मिराज 31 रन, नईम हसन ने 25 रन और तैजुल इस्लाम ने 33 रन की पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो आठ रन बना सके। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और सोनल दिनुषा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, विश्वा फर्नांडो को दो विकेट मिले। थरिंदु रत्नायके और कप्तान धनंजय डिसिल्वा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 458 रन बनाए। पाथुम निसांका ने 158 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 19 चौके लगाए। वहीं, लाहिरु उदारा ने 40 रन और दिनेश चांदीमल ने 93 रन बनाए। कामिंदु मेंडिस ने 33 और कुसल मेंडिस ने 84 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने पांच विकेट झटके। वहीं, नईम हसन को तीन विकेट मिले। जबकि नाहिद राणा को एक विकेट मिला। श्रीलंका को 211 रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन

बांग्लादेश की दूसरी पारी 133 रन पर सिमट गई। मुशफिकुर रहीम (26) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20+ रन नहीं बना सका। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने पांच विकेट झटके, जबकि कप्तान धनंजय और थारिंदु को दो-दो विकेट मिले। असिथा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed