फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka batsman Danushka Gunathilaka suspended after friend accused of hotel rape

टीम होटल में श्रीलंकाई क्रिकेटर ने बुलाई लड़की, दोस्त पर लगा बलात्कार का आरोप

Mon, 23 Jul 2018 08:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka batsman Danushka Gunathilaka suspended after friend accused of hotel rape

भले ही श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में रौंदा हो, लेकिन टीम के बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलाका के लिए बुरी खबर है। उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है। 27 वर्षीय इस क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगे हैं। गुनाथिलाका और उनके एक दोस्त पर नार्वे की एक महिला द्वारा होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


दनुष्का और उनके ब्रिटिश पासपोर्ट धारी श्रीलंका मूल के एक दोस्त ने नार्वे की दो महिलाओं को रविवार की सुबह अपने उस होटल में ठहराया जहां श्रीलंकाई टीम रूकी हुई थी। बाद में एक महिला ने दनुष्का के दोस्त पर रेप का आरोप लगाया जो श्रीलंकाई मूल का ब्रिटिश पासपोर्टधारी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

हालांकि गुनाथिलाका पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया है। आचार संहिता के तहत मैचों के दौरान खिलाड़ियों के लिए रात में होटल के कमरों में रहना अनिवार्य है और वे मेहमान नहीं ला सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस घटना के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने गुणातिलका को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बैन कर दिया गया है। खबरों की मानें तो उन्हें एक साल के लिए बैन किया जा सकता है। ये पहला मौका नहीं है जब गुनाथिलाका को क्रिकेट से सस्पेंड किया गया है। इससे पहले 2017 में उन्हें छह वनडे मुकाबले (बाद में तीन वनडे का बैन हटा लिया गया) के लिए सस्पेंड किया गया था।



 पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ट्रेनिंग सेशन में गुनाथिलाका बिना अपनी किट के साथ पहुंच गए थे। उनके इस रवैये के बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed