{"_id":"5cb85f51bdec2213ef2d3ceb","slug":"sri-lanka-announced-squad-for-world-cup-2019-dimuth-karunaratne-named-captain-of-side","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर चलाई गाड़ी, 4 साल से नहीं खेला कोई वन-डे, अब वर्ल्ड कप में करेगा कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शराब पीकर चलाई गाड़ी, 4 साल से नहीं खेला कोई वन-डे, अब वर्ल्ड कप में करेगा कप्तानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 18 Apr 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
लसिथ मलिंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मगर एक बात जो हर किसी को खटक रही है, वह है दिमुथ करुणारत्ने को कप्तानी सौंपना।
2 of 7
एंजेलो मैथ्यूज
लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बावजूद बोर्ड ने एक ऐसे खिलाड़ी को विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की कप्तानी सौंपी, जिसने लगभग 4 साल से कोई वन-डे मैच नहीं खेला। इतना ही नहीं 30 वर्षीय यह खिलाड़ी बीते दिनों काफी विवादों में भी रहा।
3 of 7
दिमुथ करुणारत्ने
31 मार्च 2019 को दिमुथ करुणारत्ने ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए एक तिपहिया वाहन चालक को घायल कर दिया था। बाद में उन्हें हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया गया। अगले दिन अदालत में पेश किए जाने के बाद मजिस्ट्रेट ने लाइसेंस तक रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : ht
इस पूरे मामले के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने क्रिकेट बोर्ड से माफी भी मांगी थी। यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि करुणारत्ने ने अपने करियर में महज 17 वन-डे मुकाबले ही खेले हैं। साल 2015 वर्ल्ड कप के बाद इस खिलाड़ी ने एक भी वन-डे मैच नहीं खेला।
विज्ञापन
5 of 7
डिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : ht
इतना ही नहीं उन्हें वन-डे फॉर्मेट में कप्तानी का कोई अनुभव भी नहीं है। बतौर बल्लेबाज वे वन-डे में फेल रहे हैं। उनका औसत करीब 16 का है और उनका स्ट्राइक रेट भी 70 से नीचे हैं। हालांकि हाल ही में श्रीलंका का टेस्ट कप्तान बनने के बाद करुणारत्ने श्रीलंका को साउथ अफ्रीका दौरे पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।