फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs RCB Virat Kohli scored sixth century in IPL in Hyderabad equaled Chris Gayle record

SRH vs RCB: हैदराबाद में कोहली का कमाल; आईपीएल में जड़ा छठा शतक, क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की

Fri, 19 May 2023 06:41 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 19 May 2023 06:41 AM IST
सार

कोहली के शतक की बदौलत आरसीबी ने हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। 13 मैच में उसके 14 अंक हो गए। कोहली की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई।

विज्ञापन
SRH vs RCB Virat Kohli scored sixth century in IPL in Hyderabad equaled Chris Gayle record
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में अपना छठा शतक लगाया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार (18 मई) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 63 गेंद की पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 158.73 का रहा।
विज्ञापन


कोहली के शतक की बदौलत आरसीबी ने हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। 13 मैच में उसके 14 अंक हो गए। कोहली की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन

SRH vs RCB Virat Kohli scored sixth century in IPL in Hyderabad equaled Chris Gayle record
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
कोहली ने चार साल बाद आईपीएल में जड़ा शतक
विराट ने आईपीएल में चार साल बाद शतक लगाया है। कोहली ने पिछला शतक 2019 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने ईडन गार्डन्स में 100 रन की पारी खेली थी। 

विराट ने की गेल की बराबरी
विराट का आईपीएल में यह छठा शतक है। वह सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं। गेल ने भी छह शतक लगाए थे। इनदोनों के बार राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर का नंबर आता है। बटलर ने पांच शतक लगाए हैं।

SRH vs RCB Virat Kohli scored sixth century in IPL in Hyderabad equaled Chris Gayle record
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
आरसीबी आठ साल बाद हैदराबाद में जीता
विराट के पारी की बदौलत आरसीबी ने 2015 के बाद इस मैदान पर जीत हासिल की है। अब तक वह यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ मैच खेल चुकी है। उसे दूसरी जीत नसीब हुई है। 2015 में आरसीबी ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर छह विकेट से मैच को अपने नाम किया था. तब कोहली ने 19 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए थे।

कोहली का हैदराबाद में पहला शतक
टी20 क्रिकेट की बात करें तो विराट का इस मैदान पर यह पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने चार अर्धशतक लगाए थे। कोहली ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 मैचों में 592 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 59.2 का रहा। कोहली का स्ट्राइक रेट यहां 141.62 का रहा है।
विज्ञापन

SRH vs RCB Virat Kohli scored sixth century in IPL in Hyderabad equaled Chris Gayle record
विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
डुप्लेसिस के साथ मिलकर किया कमाल
विराट ने फाफ डुप्लेसिस के साथ पहले विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी की। आईपीएल में आरसीबी के लिए यह पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़े साझेदारी है। पहले स्थान पर भी कोहली ही है। उन्होंने 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल के साथ नाबाद 181 रन जोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed