फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs MI: Sunrisers Hyderabad Highest total record vs Mumbai Indians IPL 2024, SRH vs MI all stats and record

SRH vs MI: हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ रचा कीर्तिमान, 18 छक्के जड़े, 11 साल पुराने इस बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ा

Wed, 27 Mar 2024 09:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Mar 2024 09:52 PM IST
सार

सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में कुल 18 छक्के लगाए, जो कि इस लीग में एक पारी में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बेंगलुरु के नाम है।

विज्ञापन
SRH vs MI: Sunrisers Hyderabad Highest total record vs Mumbai Indians IPL 2024, SRH vs MI all stats and record
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकट गंवाकर 277 रन का टोटल बनाया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में उन्होंने 11 साल पुराना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


2013 में बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में पांच विकेच गंवाकर 263 रन बनाए थे। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में कुल 18 छक्के लगाए, जो कि इस लीग में एक पारी में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बेंगलुरु के नाम है। उन्होंने 2013 में पुणे के खिलाफ कुल 21 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन


आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर
  • 277/3 - सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
  • 263/5 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013
  • 257/5 - लखनऊ सुपरजाएंट्स vs पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023
  • 248/3 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
  • 246/5 - चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010

पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर
  • 314/3 - नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्झोऊ, 2023
  • 278/3 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
  • 278/4 - चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
  • 277/3 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
  • 275/6 - पंजाब बनाम आंध्र प्रदेश, रांची, 2023

आईपीएल के एक मैच में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
  • 21 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013
  • 20 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
  • 20 - दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात लायंस, दिल्ली, 2017
  • 18 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, 2015
  • 18 - राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स, शारजाह, 2020
  • 18 - चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2023
  • 18 - सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

मफाका के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
मुंबई के लिए इस मैच में तेज गेंदबाज मफाका ने डेब्यू किया। दक्षिण अफ्रीका के इस युवा तेज गेंदबाज चार ओवर में 66 रन लुटाए। यह आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे महंगा बॉलिंग फिगर है। वहीं, आईपीएल डेब्यू पर यह सबसे महंगा बॉलिंग फिगर है। उन्होंने पंजाब किंग्स के माइकल नेसेर द्वारा 2013 में बेंगलुरु के खिलाफ बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। नेसेर ने 2013 में मोहाली में बेंगलुरु के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू पर 62 रन खर्च किए थे और कोई विकेट नहीं लिया था।

आईपीएल का सबसे महंगा बॉलिंग फिगर
  • 0/70 (4 ओवर) - बसिल थम्पी (SRH) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2018
  • 0/69 (4 ओवर) - यश दयाल (GT) vs कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद, 2023
  • 0/66 (4 ओवर) - ईशांत शर्मा (SRH) vs चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2013
  • 0/66 (4 ओवर) - मुजीब उर रहमान (PBKS) vs सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2019
  • 1/66 (3.5 ओवर) - अर्शदीप सिंह (PBKS) vs मुंबई इंडियंस, मोहाली, 2023
  • 0/66 (4 ओवर) - क्वेना मफाका (MI) vs सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2024

हैदराबाद के बल्लेबाजों का तूफान
इस मैच में मयंक अग्रवाल को छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी चारों बल्लेबाजों ने 50+ रन बनाए। ट्रेविस हेड ने अपने आईपीएल डेब्यू पर जहां 24 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 62 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेली। पहले हेड ने हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक (18 गेंद) का रिकॉर्ड बनाया। कुछ ही मिनट बाद इस रिकॉर्ड को अभिषेक (16 गेंद) ने तोड़ दिया। इन दोनों के बाद एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन भी इस जश्न में शामिल हो गए।

मार्करम ने 28 गेंद में 42 रन और क्लासेन ने 34 गेंद में 80 रन की नाबाद पारी खेली। मार्करम ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का, जबकि क्लासेन ने चार चौके और सात छक्के लगाए। मयंक-हेड के बीच 45 रन, हेड-अभिषेक के बीच 68 रन, मार्करम-अभिषेक के बीच 48 रन और क्लासेन-मार्करम के बीच नाबाद 116 रन की साझेदारी हुई। यह टी20 में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा 45 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी का भी रिकॉर्ड है। अब तक कुल पांच बार ऐसा हुआ है और यह सभी मैच की पहली पारी में ही बने हैं। पांच में से चार बार ऐसा आईपीएल में हुआ है। 

टी20 में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 45 या इससे अधिक की साझेदारियां
  • 4 बार - कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2008
  • 4 बार - दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली, 2015
  • 4 बार - पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस, मुंबई, 2017
  • 4 बार - एमआईसीटी बनाम पीसी, सेंचुरियन, SA20, 2024
  • 4 बार - सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
विज्ञापन

क्लासेन-मार्करम के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
क्लासेन और मार्करम के बीच चौथे विकेट के लिए हुई नाबाद 116 रन की साझेदारी आईपीएल में सनराइजर्स के लिए चौथे विकेट या इससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मामले में उन्होंने 2017 में हेनरिक्स और युवराज द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हेनरिक्स-युवराज ने 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में ही हैदराबाद के लिए नाबाद 93 रन की साझेदारी की थी।

आईपीएल में SRH के लिए चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
  • 116* रन - हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
  • 93* रन - एमसी हेनरिक्स और युवराज सिंह बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2017
  • 80 रन - कैमरून व्हाइट और थिसारा परेरा बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2013
  • 79 रन - केन विलियमसन और यूसुफ पठान बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2018
  • 77 रन - अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई, 2020

पावरप्ले में एसआरएच का बेस्ट स्कोर
हैदराबाद ने इस मैच में पावरप्ले यानी अपने शुरुआती छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 81 रन बनाए थे। यह एसआरएच का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने सात साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। 2017 में हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैदराबाद में ही छह ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 79 रन बनाए थे।

SRH के लिए उच्चतम पावरप्ले स्कोर
  • 81/1 vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
  • 79/0 vs कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, 2017
  • 77/0 vs पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2019
  • 77/0 vs दिल्ली कैपिटल्स, दुबई, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed