फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs LSG IPL 2023 Controversy over no-ball in Hyderabad Someone from stands threw something on LSG Dugout

SRH vs LSG: नो-बॉल को लेकर विवाद, लखनऊ के डगआउट पर दर्शक ने किया 'हमला'; कोहली का नाम लेकर गंभीर को चिढ़ाया

Sat, 13 May 2023 06:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 13 May 2023 06:04 PM IST
सार

मैच के 19वें ओवर की तीसरी गेंद के बाद सारा विवाद शुरू हुआ। आवेश की फुलटॉस गेंद पर अब्दुल समद ने एक रन लिया। यह बल्लेबाज के लिए एक खतरनाक गेंद थी। अंपायर ने नो-बॉल करार दिया। लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने इस नो-बॉल के खिलाफ रिव्यू लिया।

विज्ञापन
SRH vs LSG IPL 2023 Controversy over no-ball in Hyderabad Someone from stands threw something on LSG Dugout
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 58वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ सुपर जाएंट्स से हुई। सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने शनिवार (13 मई) को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। इस मैच के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। दर्शक दीर्घा में से किसी एक शख्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के खिलाफ गलत हरकत की।
विज्ञापन


दरअसल, मैच के 19वें ओवर की तीसरी गेंद के बाद सारा विवाद शुरू हुआ। आवेश की फुलटॉस गेंद पर अब्दुल समद ने एक रन लिया। यह बल्लेबाज के लिए एक खतरनाक गेंद थी। अंपायर ने नो-बॉल करार दिया। लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने इस नो-बॉल के खिलाफ रिव्यू लिया। फिर थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बदल लिया। उन्होंने नो-बॉल नहीं दिया। अब्दुल समद इससे खुश नहीं थे। उन्होंने लेग अंपायर से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


लखनऊ ने ट्वीट कर हैदराबाद को किया ट्रोल
नो-बॉल को लेकर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद के मजे ले लिए। उसने लिखा, ''हर बार नो-बॉल नहीं मिलता।'' दरअसल, राजस्थान के खिलाफ मैच में हैदराबाद को संदीप शर्मा की अंतिम गेंद पर नो-बॉल मिल गया था। तब अब्दुल समद ने मौके का फायदा उठाकर छक्का लगा दिया और टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


SRH vs LSG IPL 2023 Controversy over no-ball in Hyderabad Someone from stands threw something on LSG Dugout
मुरलीधरन के नट बोल्ट दिखाते अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
अंपायर ने मामला किया शांत
आवेश खान ने चौथी गेंद पर हेनरिच क्लासेन को एक भी रन नहीं बनाने दिया। इसी बीच, यह देखा गया कि मैदानी अंपायर लखनऊ के डगआउट के करीब पहुंच गए हैं और वह सपोर्ट स्टाफ से बात कर रहे थे। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन कोच मुथैया मुरलीधरन से बात की। इसके बाद सोशल मीडिया कई वीडियो और फोटो वायरल हुए। एक फोटो में अंपायर मुरलीधरन को नट बोल्ट दिखा रहे हैं।

गंभीर को चिढ़ा रहे थे दर्शक
दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर इसी घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यह पता चल रहा है कि सनराइजर्स के दर्शक लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर से निराश हैं। वह विराट कोहली का नाम लेकर गंभीर को चिढ़ा रहे हैं। गंभीर भी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं।
 
 

SRH vs LSG IPL 2023 Controversy over no-ball in Hyderabad Someone from stands threw something on LSG Dugout
हेनरिच क्लासेन और अब्दुल समद - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद की पारी में क्या हुआ?
हैदराबाद ने लखनऊ के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा। उसके लिए अभिषेक शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह और राहुल त्रिपाठी ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी निभाई। त्रिपाठी 13 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अनमोलप्रीत ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी निभाई। अनमोलप्रीत 27 गेंदों में सात चौके की मदद से 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रुणाल पांड्या ने 13वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर एडेन मार्करम और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। मार्करम 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद हेनरिच क्लासेन ने अब्दुल समद के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी निभाई। क्लासेन बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। वह अर्धशतक से चूक गए और 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 25 गेंदों में एक चौका और चार छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। भुवनेश्वर कुमार दो रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed