{"_id":"5d5c282a8ebc3e6c4555a567","slug":"sreesanth-aim-to-finish-my-career-with-100-test-wickets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैन कम होने के बाद श्रीसंत हुए भावुक, जताई इस ख्वाहिश को पूरी करने की इच्छा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बैन कम होने के बाद श्रीसंत हुए भावुक, जताई इस ख्वाहिश को पूरी करने की इच्छा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 21 Aug 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीसंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके एस श्रीसंत का आजीवन प्रतिबंध घटाकर सात साल का कर दिया गया है। प्रतिबंध हटने के बाद श्रीसंत ने कहा है कि अगर उन्हें दोबारा राष्ट्रीय टीम में मौका मिलता है तो उनकी कोशिश टेस्ट में 100 विकेट का आंकड़ा छूने की होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के. जैन ने उनके आजीवन प्रतिबंध को हटाने के आदेश दिए थे। श्रीसंत इस बात से काफी खुश हैं।
2 of 5
श्रीसंत
लोकपाल ने श्रीसंत पर फैसला सर्वोच्च अदालत द्वारा दिए गए आदेश के बाद दिया है। अदालत ने जैन से कहा था कि वह श्रीसंत की सजा तय करे। श्रीसंत पर आईपीएल-2013 में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आजावीन प्रतिबंध लगाया गया था।
3 of 5
S Sreesanth
जैन ने मंगलवार को फैसला किया कि श्रीसंत का प्रतिबंध 12 सिंतबर 2020 तक रहेगा। प्रतिबंध हटने के बाद श्रीसंत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, 'जो मैंने आज सुना उस बात से मैं काफी खुश हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरे लिए दुआएं की। उनकी दुआ कबूल हो गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sreesanth
उन्होंने कहा, 'मैं अब 36 साल का हूं और अगले साल 37 साल का हो जाऊंगा। मेरे अभी टेस्ट में 87 विकेट हैं और मेरा लक्ष्य है कि मैं अपने करियर का अंत 100 टेस्ट विकेटों के साथ करूं। मैं आश्वस्त हूं कि मैं भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकता हूं। मैं हमेशा से विराट कोहली की कप्तानी में खेलना चाहता था।'
विज्ञापन
5 of 5
s sreesanth
श्रीसंत केरल के ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने भारत के लिए 27 टेस्ट मैचों में 87 विकेट लिए हैं। वहीं, 53 वनडे मैचों में उनके नाम 75 विकेट हैं और 10 टी-20 मैचों में सात विकेट ले चुके हैं। श्रीसंत भारत की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे विश्व कप जीता था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।