फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africawin second Test for 2-0 series sweep over Sri Lanka 

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ, 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

Tue, 05 Jan 2021 05:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 05 Jan 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
South Africawin second Test for 2-0 series sweep over Sri Lanka 
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ही श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका के 67 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम (36*) और डीन एल्गर (31*) की पारियों की बदौलत 13.2 ओवर में ही यह मैच अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन


पहली पारी में शतकीय पारी खेलने के लिए डीन एल्गर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलाव मैन ऑफ द सीरीज भी उन्हें ही चुना गया। बता दें कि यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियन शिप का हिस्सा है। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने पूरे 120 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल 150/4 से आगे खेलना शुरू किया था। दिमुथ करुणारत्ने ने 91 रन से आगे खेलना शुरू किया और वह 103 रन की शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। निरोशन डिकवेला 36 रनों का योगदान दिया, जो काफी नहीं था। कुछ देर बाद वह भी आउट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी 157 रन पर पर सिमट गई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 302 रन बनाए। पहली पारी खे आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 145 रन की बड़ी बढ़त मिली। वहीं, दूसरी पारी में श्रीलंका ने 211 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 67 रन का लक्ष्य मिला, जिसे प्रोटियाज टीम ने आसानी से हासिल कर ली। 


एनरिच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनरिच ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर (6, 2)आठ विकेट चटकाए। पहली पारी में मिलाकर 56 रन देकर छह विकेट, जबकि दूसरी पारी में 64 रन देकर दो विकेट लिए। एनरिच ने आखिरी पांच में से चार विकेट लेकर टेस्ट करियर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।  वहीं, दूसरी पारी में लुंगी एनगिडी ने चार और सिपामला ने तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed