{"_id":"5e834b298ebc3e76a420fa67","slug":"south-african-cricketers-need-six-weeks-to-prepare-for-tour-csa-is-not-planning-proteas-pay-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की वजह से अगले किसी भी दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम को छह हफ्ते की तैयारी चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना की वजह से अगले किसी भी दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम को छह हफ्ते की तैयारी चाहिए
Tue, 31 Mar 2020 07:22 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 31 Mar 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका टीम/कोरोनावायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के कार्यकारी निदेशक (क्रिकेट) ग्रीम स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि टीम को किसी भी दौरे पर जाने से पहले छह सप्ताह की तैयारी की जरूरत होगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका में 16 अप्रैल तक लॉकडाउन है। स्मिथ ने वीडियो मीडिया कांफ्रेंस में कहा कि खिलाड़ियों को घर पर रहने के दौरान भी फिटनेस और क्रिकेट कौशल पर मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हमें हर सप्ताह स्थिति की समीक्षा करनी होगी, लेकिन लगता है कि किसी भी दौरे पर जाने से पहले छह सप्ताह का समय लगेगा।’ दक्षिण अफ्रीका को जून में तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलने श्रीलंका का दौरा करना है जो स्मिथ के टाइमटेबल के हिसाब से अब संभव नहीं लग रहा। इसके बाद 15 जुलाई से टीम को वेस्टइंडीज का टेस्ट और टी-20 दौरा करना है, जिसके लिए जरूरी है कि मई तक हालात सामान्य हो जाए।
विज्ञापन