{"_id":"61ed30e2091c9b7f3c2f969a","slug":"south-african-batter-janneman-malan-named-icc-emerging-mens-cricketer-of-the-year-2021-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Awards 2021: यानेमन मलान को आईसीसी ने दिया बड़ा इनाम, साल 2021 के इमर्जिंग क्रिकेटर बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Awards 2021: यानेमन मलान को आईसीसी ने दिया बड़ा इनाम, साल 2021 के इमर्जिंग क्रिकेटर बने
Sun, 23 Jan 2022 04:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 23 Jan 2022 04:11 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज यानेमन मलान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी की तरफ से बड़ा इनाम मिला है। मलान को रविवार को आईसीसी के 2021 का उभरता (इमर्जिंग) हुआ पुरुष क्रिकेटर चुना गया।
विज्ञापन
यानेमन मलान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज यानेमन मलान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी की तरफ से बड़ा इनाम मिला है। मलान को रविवार को आईसीसी के 2021 का उभरता (इमर्जिंग) हुआ पुरुष क्रिकेटर चुना गया। 25 वर्षीय के लिए पिछला साल बेहद शानदार रहा। उन्होंने 17 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 47.66 की औसत और 101.85 की स्ट्राइक रेट से 715 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
मलान ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था लेकिन तब वह सीमित ओवर की क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने में संघर्ष करते रहे। हालांकि इसके बाद उन्होंने 2021 में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजी करते हुए एक के बाद एक कई शानदार पारियां खेलीं। मलान ने पिछले साल आठ वनडे और नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले, लेकिन उनकी असली ताकत एकदिवसीय प्रारूप में दिखी। उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया और अपनी बल्लेबाजी की छाप छोड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने इसके बाद डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 177 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी उस पारी के दौरान 16 चौके और छह छक्के लगाए। इसके साथ ही मलान ने क्विंटन डिकॉक के साथ 225 रनों की साझेदारी भी निभाई। इसके बाद उन्होंने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ भी 121 रन की शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन