{"_id":"5e52a3ec8ebc3ef3cf45ca19","slug":"south-africa-won-2nd-t20i-by-12-runs-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvAUS: डीकॉक की तूफानी पारी, दक्षिण अफ्रीका ने की टी-20 सीरीज में बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvAUS: डीकॉक की तूफानी पारी, दक्षिण अफ्रीका ने की टी-20 सीरीज में बराबरी
Sun, 23 Feb 2020 09:46 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 23 Feb 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
डीकॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने रविवार को पोर्ट एलिजाबेथ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व निर्णायक मुकाबला 26 फरवरी को हंबनटोटा में खेला जाएगा। मैच में शानदार पारी के लिए प्रोटियाज कप्तान क्विंटन डीकॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डीकॉक (70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एन्गिडी ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 67 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। बता दें कि पहला टी-20 ऑस्ट्रेलिया ने 107 रनों से जीता था।
विज्ञापन