SAvAUS: डीविलियर्स का बल्ला चला, स्टार्क ने 5 विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया को किया मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिचेल स्टार्क (5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। डरबन में दूसरे दिन कंगारूओं की पहली पारी 351 रन पर सिमटी। ऑलराउंडर मिचेल मार्श (96 रन) ने शानदार पारी खेली। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 162 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 189 रन की विशाल बढ़त मिली है।
दक्षिण अफ्रीका की पारी ऑलआउट होते ही अंपायरों ने स्टंप्स घोषित कर दिए। बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन अपनी पारी 225/5 के स्कोर से आगे बढ़ाई। ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटके जरूर लगे, लेकिन लंच तक उसका स्कोर 300/8 हो चुका था। मिचेल मार्श ने अपने तीसरे अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 350 के पार लगाया।
हालांकि, मार्श अभाग्यशाली रहे कि अपना शतक नहीं पूरा कर सके और 96 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श के अलावा मिचेल स्टार्क ने भी 35 रन की उपयोगी पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए।
स्टार्क के टेस्ट में फ्लॉप हुए प्रोटियाज बल्लेबाज
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और चायकाल तक स्कोर 55/3 हो गया था। डीन एल्गर (7), हशिम अमला (0) और कप्तान फाफ डू प्लेसी (15) फ्लॉप रहे। चाय के बाद सिर्फ एबी डीविलियर्स ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने टिक सके, लेकिन उन्हें सामने के छोर से किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 51।4 ओवर में सिर्फ 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एबी डीविलियर्स ने 43वां अर्धशतक बनाया और 71 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 5 जबकि ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को एक-एक सफलता मिली।
संक्षिप्त स्कोर बोर्ड:
ऑस्ट्रेलिया: 351 (मिचेल मार्श 96, केशव महाराज 5/123)
दक्षिण अफ्रीका: 162 (एबी डीविलियर्स 71*, मिचेल स्टार्क 5/34, नाथन लायन 3/50)