{"_id":"5a75f3734f1c1b1d368b856e","slug":"south-africa-need-to-tackle-wrist-spinners-to-match-agaisnt-india-says-neil-mckenzie","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टीम इंडिया के दो गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका को नहीं जीतने देंगे वन-डे सीरीज'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'टीम इंडिया के दो गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका को नहीं जीतने देंगे वन-डे सीरीज'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर नील मैकेंजी ने दूसरे वन-डे से पहले अपनी टीम को भारत के स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अफ्रीकी बल्लेबाजों को इन दोनों स्पिनरों को संभलकर खेलना होगा।
बता दें कि इन दोनों ने डरबन वन-डे में 5 विकेट लिए थे। इसकी वजह से मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 269 रन ही बना पाई थी। टीम इंडिया ने 270 रन के इस लक्ष्य को महज 2 विकेट खोकर जीत लिया था।
मैकेंजी ने कहा कि डरबन में द. अफ्रीकी गेंदबाजों को और रन बनाने चाहिए थे, लेकिन चहल और यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपने बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा कि अफ्रीकी बल्लेबाज स्पिन खेलने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि द. अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कई लेग स्पिनरों का सामना किया है। उन्हें अपना होमवर्क पक्का करना होगा और इन रिस्ट स्पिनरों का बखूबी सामना करना होगा।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार को सेंचुरियन में खेला जायेगा। मैकेंजी ने कहा कि द. अफ्रीका धीमी शुरुआत करने के लिए जाना जाता है। वे विश्व कप से पहले अलग अलग लोगों को मौका देना चाहते हैं ताकि सभी विकल्पों को आजमाया जा सके। वे अभी भी दुनिया की नंबर एक टीम है।