{"_id":"5eff4acba7de5346a3560f2b","slug":"south-africa-must-train-progressively-in-a-phased-system-says-physio","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान पर उतरे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, कोरोना के बीच होगी स्पेशल ट्रेनिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैदान पर उतरे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, कोरोना के बीच होगी स्पेशल ट्रेनिंग
Fri, 03 Jul 2020 08:43 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के फिजियो क्रेग गोवेंडर ने शुक्रवार को चरणबद्ध ट्रेनिंग की अहमियत पर जोर दिया क्योंकि कोरोना वायरस के कारण लगे लंबे विश्राम के बाद राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर उतर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में 15 मार्च से ही क्रिकेट गतिविधियां निलंबित हैं जब घरेलू एक दिवसीय प्रतियोगिता चल रही थी। हालांकि सोमवार को पुरूष टीम हाई परफोरमेंस टीम ट्रेनिंग पर लौटी।
विज्ञापन
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अनुसार गोवेंडर कहा, 'हमने खिलाड़ियों के चारों ओर कुछ रस्सियां लगाईं ताकि वे समझ सकें कि वे ज्यादा तेजी नहीं दिखा सकते। उन्हें अब भी सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें किसी भी गतिविधि से पहले अपनी मांसपेशियों को सक्रिय करना होगा।'
विज्ञापन
कुछ पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने कहा था कि गेंदबाजों के लिए लॉकडाउन के बाद लय हासिल करना बहुत मुश्किल होगा और उन्हें मैच फिटनेस हासिल करने के लिये कम से कम आठ हफ्तों का समय लगेगा। उन्होंने कहा, 'हर चीज चरणबद्ध तरीके से करनी होगी। गेंदबाजों को हम सीधा गेंदबाजी के लिये नहीं कह सकते। हमें यह सब चरणों में करना होगा और यही सबसे अहम है।'
विज्ञापन