फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa Cricket Team will avoid customary handshakes during their India ODI tour

कोरोना के साये में वनडे सीरीज खेलने भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम, दौरे पर नहीं मिलाएगी हाथ

Mon, 09 Mar 2020 04:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Mar 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
South Africa Cricket Team will avoid customary handshakes during their India ODI tour
दक्षिण अफ्रीका टीम/कोरोनावायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोनावायरस की साये के बीच दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए सोमवार को भारत पहुंच गई। 12 मार्च से शुरू होने वाली सीरीज के लिए कोच मार्क बाउचर के साथ 16 सदस्यीय अफ्रीकी दल सीधे धर्मशाला जाएगा और वहां अभ्यास करेगा।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम अब भारत के खिलाफ एक रोमांचक सीरीज के लिए तैयार है, हालांकि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मेहमान टीम सतर्क है और काफी सावधानी बरत रही है।
विज्ञापन


भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब तक 40 से अधिक लोग इससे प्रभावित पाए गए हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ प्रोटोकॉल भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहमान टीम को दौरे के दौरान हाथ नहीं मिलाने जैसे कई तरह के सुझाव दिए गए है। इस बारे में बाउचर ने कहा कि यह किसी के सम्मान से जुड़ा नहीं है बल्कि सुरक्षा का मुद्दा है। उन्होंने कहा, 'मेडिकल टीम ने पूरी स्थिति का जायजा लेने के बाद हमें कई तरह के सुझाव दिए हैं और सावधानी बरतने को कहा है। कोरोना एक चिंता का विषय है और हमें इससे जुड़ी जानकारियां दी गई है और हमें उसे मानना होगा।


टीम के साथ आए हैं चिकित्सा अधिकारी
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ उसके मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर शोएब मांजरा भी आए हैं।

दक्षिण अफ्रीका टीम:
क्विंटन डी कॉक (कप्तान एवं विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डूसन, फाफ डु प्लेसिस, काइल वेरिएने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन स्मट्स, एंडिले फेलुकवायो, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, एनरिच नोर्त्ज, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, जनेमन मालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed