फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa coach Russel Domingo aware to his team baout team india

SA के कोच बोले, जांबाज विराट नहीं कम पर औरों में भी दम

Fri, 20 Feb 2015 12:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Feb 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
south africa coach  Russel Domingo aware to his team baout team india

धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली बेशक भारतीय बल्लेबाजी के ‘तुरुप के इक्के’ बने हों लेकिन दक्षिण अफ्रीका अपना सारा फोकस उन पर ही नहीं लगाए हुए हैं।

विज्ञापन


रविवार को भारत से होने वाले मुकाबले से पूर्व दक्षिण अफ्रीका के कोच रसेल डोमिनगो ने अपनी टीम को सलाह देते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं विराट एक बेजोड़ बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन


उनके रिकॉर्ड अद्भुत हैं लेकिन भारतीय बल्लेबाजी के तरकश में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे अस्त्र भी हैं। उनके पास बल्लेबाजों की एक अच्छी फौज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड में डोमिनगो ने कहा कि हम कभी भी किसी एक खिलाड़ी को निशाना बनाकर नहीं चलते।

दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व कप में अब तक तीन बार भारत से भिड़ी है और तीनों बार विजयी रही है। जब इस बारे में दक्षिण अफ्रीकी कोच का ध्यान दिलाया गया तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता हम इस बारे में सोच रहे हैं। हमारा ध्यान तो तैयारियों पर है।"

उन्होंने आगे कहा "मैं नहीं जानता कि इससे कोई मनोवैज्ञानिक फायदा मिलता है कि नहीं लेकिन यह तय है कि हम टीम इंडिया को हलके में नहीं ले रहे हैं। वे मौजूदा विश्व चैंपियन हैं और वनडे की एक बेहतरीन टीम है। उन्हें दर्शकों का भी अच्छा समर्थन मिलता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed