{"_id":"eeb82e1fcaa2cb1cabb71fb3d79597c3","slug":"south-africa-at-a-glance-in-world-cup-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोकर्स के ठप्पे से मुक्ति चाहेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोकर्स के ठप्पे से मुक्ति चाहेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 Jan 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े टूर्नामेंटों में हर बार दावेदार के तौर पर उतरना और अहम समय पर चूक जाना, अभी तक यही दक्षिण अफ्रीकी टीम की नियति रही है। हालात इस बार भी अलग नहीं है।
विज्ञापन
2015 वर्ल्ड कप में भी इस टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार कप्तान एबी डीविलियर्स की अगुआई में यह टीम हर विभाग में बेहद मजबूत और संतुलित नजर आ रही है। टीम में डेविड मिलर ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके प्रदर्शन पर नजर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
गेंदबाजी विभाग में रफ्तार के सौदागर डेल स्टेन की आग उगलती गेंदों से बच पाना विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। देखना होगा कि क्या इस बार दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करते हुए खिताबी मंजिल हासिल कर पाती है या फिर उस पर लगा चोकर्स का ठप्पा इस बार भी कायम रहेगा।
विज्ञापन
खास बातें
1889 में आईसीसी से टेस्ट दर्जा मिला
कप्तान : एबी डीविलियर्स
कोच : रसेल डोमिंगो (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका की टीम- एबी डीविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, काइल एबॉट, फरहान बेहरादीन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जीन पाल डुमिनी, फैफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्न मोर्केल, वायने पर्नेल, आरोन फैंगिसो, वर्नोन फिलेंडर, राइली रोसोउ और डेल स्टेन।