{"_id":"5e04e4998ebc3e879f4a9256","slug":"sourav-ganguly-meeting-with-nca-head-rahul-dravid-following-bumrah-fitness","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगुली और द्रविड़ के बीच हुई अहम मुलाकात, एनसीए से जुड़े मसलों पर हुई बातचीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली और द्रविड़ के बीच हुई अहम मुलाकात, एनसीए से जुड़े मसलों पर हुई बातचीत
Thu, 26 Dec 2019 10:19 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
गांगुली-द्रविड़
- फोटो : social media
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के क्रिकेट प्रमुख राहुल द्रविड़ ने बृहस्पतिवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय पर मुलाकात करके एनसीए से जुड़े मसलों पर बात की। एनसीए ने हाल ही में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का फिटनेस टेस्ट करने से इनकार कर दिया था। बुमराह चोट के बाद वापसी की तैयारी में है।
विज्ञापन
द्रविड़ ने प्रतीक्षारत मीडिया से बात नहीं की जबकि गांगुली ने कहा कि उन्होंने एनसीए से जुड़े आम मसलों पर बातचीत की। द्रविड़ दोपहर 12 बजे बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचे और शाम पांच बजे तक रहे। इस बीच क्रिकेट सलाहकार समिति पर गांगुली कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
एक सूत्र ने हालांकि बताया कि शीर्ष परिषद ने अनौपचारिक तौर पर गांगुली से सीएसी को लेकर सीनियर क्रिकेटरों से बात करने को कहा क्योंकि उनके खिलाड़ियों से काफी अच्छे संबंध हैं। सूत्र ने हालांकि कोई समय सीमा नहीं बताई कि समिति का गठन कब किया जाएगा। यह समिति नए चयनकर्ताओं को चुनेगी। समझा जाता है कि समिति पर अंतिम फैसला गांगुली खुद लेंगे। इस बीच गांगुली ने एशिया एकादश टीम से जुड़े सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन