फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly created his instagram account on his 47th birthday

सौरव गांगुली ने अपने 47वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, फैंस को दिया ये खास संदेश

Mon, 08 Jul 2019 04:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 08 Jul 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly created his instagram account on his 47th birthday
सौरव गांगुली - फोटो : social media
टीम इंडिया के दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली आज 47 साल के हो गए हैं और अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1990 के दौर में भारतीय टीम को अर्श से फर्श पर पहुंचाने में गांगुली का सबसे बड़ा योगदान रहा।  टीम को साल 2003 में वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने का श्रेय गांगुली को ही जाता है। 
विज्ञापन


गांगुली ने काफी समय पहले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और उसके बाद BCCI और कोलकाता क्रिकेट में कई तरह की जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं, वे फिलहाल वर्ल्ड कप में कमेंटरी भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

वहीं अपने जन्मदिन पर गांगुली ने सोशल मीडिया एप्प 'इंस्टाग्राम' पर डेब्यू करते हुए केक काटते हुए की तस्वीर पोस्ट की और अपने प्रसंशकों के लिए खास संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांगुली ने अपनी पोस्ट में लिखा 'अब मैं एक साल और बड़ा हो गया हूं और मैं अपने फैंस को कुछ देना चाहता हूं। यह रहा मेरा जन्मदिन और एक नई शुरुआत। '
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

As I turn another year older today, I want to make this a year where I give back to my fans. So here’s to birthdays and new beginnings ! 🙂

A post shared by SOURAV GANGULY (@souravganguly) on



इंस्टाग्राम के अलावा गांगुली ट्विटर और फेसबुक पर पहले से ही मौजूद हैं और अक्सर अपनी बातें वहां शेयर करते रहते हैं। अब जब उन्होंने फोटो बेस्ड एप्प पर भी अपनी मौजूदगी बना ली है तो उनके फैंस उनसे नए तरीके से जुड़ना जरुर चाहेंगे। 

बता दें कि गांगुली ने 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिसबेन में पदार्पण करने के बाद 1996 में उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला। 2007-08 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गांगुली ने कुछ साल तक IPL में टी-20 खेला और कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए कप्तानी की। 

दादा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वन-डे, टेस्ट और टी-20 मैच मिलाकर कुल 501 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 38 शतक और 115 अर्धशतक की मदद से तकरीबन 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।  गेंदबाजी में भी दादा ने कुल 161 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed