{"_id":"66ded6a6b5f5beb9660e8440","slug":"sourav-ganguly-considers-rishabh-pant-as-dada-of-test-said-he-is-on-the-path-to-becoming-great-2024-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly: रोहित-कोहली नहीं इस युवा को गांगुली मानते हैं टेस्ट का 'दादा', कहा- वो महान बनने की राह पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sourav Ganguly: रोहित-कोहली नहीं इस युवा को गांगुली मानते हैं टेस्ट का 'दादा', कहा- वो महान बनने की राह पर
Mon, 09 Sep 2024 04:36 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:36 PM IST
सार
रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी। ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया है। वह लगभग 20 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट क्रिकेट में भविष्य का सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताया है। उनका मानना है कि पंत को छोटे प्रारूपों में अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
पंत की हुई टीम में वापसी
रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी। ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया है। वह लगभग 20 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं।
रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी। ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया है। वह लगभग 20 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट के सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने की राह पर पंत
इस बीच गांगुली ने उस भारतीय बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया जिसे वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। दिग्गज ने कहा- मैं ऋषभ पंत को भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक मानता हूं। उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी से मैं हैरान नहीं हूं। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलते रहेंगे।
उन्होंने कहा- अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करता रहा तो टेस्ट क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल हो जाएगा। मेरा मानना है कि उसे छोटे प्रारूपों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। वह प्रतिभाशाली है और मुझे यकीन है कि वह जल्द ही ऐसा करने में सफल रहेगा।

शमी की फिटनेस पर गांगुली ने की चर्चा
बांग्लादेश के खिलाफ चुने गए स्क्वॉड में मोहम्मद शमी को टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। टखने के ऑपरेशन के कारण उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया लेकिन गांगुली को विश्वास है कि तेज गेंदबाज इस साल के आखिर में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।
उन्होंने कहा- मैं जानता हूं कि मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण टीम में शामिल नहीं है लेकिन वह जल्द ही वापसी करेगा क्योंकि भारत को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। भारत का आक्रमण अभी बहुत अच्छा है। मैं भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का इंतजार कर रहा हूं। टीम की वहां असली परीक्षा होगी। इसके बाद टीम को जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है और यह दोनों दौरे बेहद महत्वपूर्ण होंगे। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी तथा शमी की वापसी से तब भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा।

पाकिस्तान की हार पर क्या बोले गांगुली?
बांग्लादेश ने हाल में पाकिस्तान को उसकी धरती पर हराया था लेकिन गांगुली का मानना है कि भारत को हराना बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने कहा- पाकिस्तान को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं होता इसलिए बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बधाई। लेकिन भारतीय टीम अलग तरह की है तथा वह स्वदेश हो या विदेश दोनों जगह अच्छा प्रदर्शन करती है और उसकी बल्लेबाजी इकाई काफी मजबूत है।