{"_id":"5a2777464f1c1b79548c1c0f","slug":"son-of-milkman-makes-place-in-indian-under-19-team-for-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के होम टाउन से दूध बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, टीम इंडिया में हुआ सिलेक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के होम टाउन से दूध बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, टीम इंडिया में हुआ सिलेक्शन
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के होम टाउन रांची से एक दूध वाले के बेटे ने सुर्खियां बटोरी हैं। रांची का यह क्रिकेटर इसलिए लोकप्रिय हुआ है क्योंकि उसका सिलेक्शन अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में हुआ है।
विज्ञापन
दाएं हाथ के स्पिनर पंकज यादव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की है। टीम में सिलेक्ट होने के बाद पंकज ने एएनआई से बातचीत करते हुए अपनी मां, पिता और कोच नाथ झा का शुक्रिया अदा किया। युवा पंकज ने कहा, 'क्रिकेट मेरी जिंदगी है और वर्ल्ड कप में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। धोनी और शेन वॉर्न मेरे आदर्श खिलाड़ी है।'
विज्ञापन
पंकज के पिता चंद्रदेव यादव ने कहा, 'मैं हमेशा अपने बेटे को पढ़ाई में कमाल करते देखना चाहता था, लेकिन उसका जुनून क्रिकेट है। इसलिए मैंने उसे क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं उसकी चॉइस की इज्जत करता हूं और इसके लिए हमेशा उसका समर्थन करूंगा। मेरा बेटा एमएस धोनी का बहुत बड़ा फैन है और मैं उम्मीद करता हूं कि किसी दिन वो माही से मिले।'
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पंकज जल्द ही बैंगलोर में ट्रेनिंग में शामिल होने जाएंगे। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 14 जनवरी 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो अंडर-19 वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेलेंगे।