{"_id":"5b6d693c4f1c1bcb2e8b57ca","slug":"sohail-tanveer-gives-vulgar-send-off-to-ben-cutting-in-cpl-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आईपीएल स्टार से पाकिस्तानी खिलाड़ी की बदसलूकी, आउट कर किया 'भद्दा इशारा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: आईपीएल स्टार से पाकिस्तानी खिलाड़ी की बदसलूकी, आउट कर किया 'भद्दा इशारा'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
बेन कटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट को भले ही 'जेंटलमैन गेम' कहा जाता हो, लेकिन खेल की शासकीय इकाई की सबसे बड़ी चिंता है मैदान पर खिलाड़ियों का स्लेजिंग करना। आमतौर पर देखने को मिलता है कि मैदान पर खिलाड़ियों के बीच विवाद हुआ और कई बार तो ऐसा भी हुआ कि खिलाड़ी स्लेजिंग की हदें पार कर बैठा।
विज्ञापन
'जेंटलमैन गेम' को एक बार फिर दागदार किया गया है। कैरीबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के एक मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने बेन कटिंग को आउट करने के बाद भद्दा इशारा किया। गयाना वॉरियर्स की तरफ से खेल रहे तनवीर की गेंद पर बेन कटिंग ने शानदार छक्का जड़ा था। कटिंग की टीम सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स सम्मानजनक स्कोर बनाने की तरफ बढ़ रही थी।
विज्ञापन
हालांकि, तनवीर की अगली गेंद पर कटिंग क्लीन बोल्ड हो गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पिछली गेंद के प्रदर्शन से खुश नहीं थे और इसी वजह से गुस्से में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को आउट करने के बाद दोनों हाथों की बीच की उंगलियां दिखाई।
विज्ञापन
That celebration 🙄pic.twitter.com/MnUYoVYPR7
— Rehan Ulhaq (@Rehan_ulhaq) August 10, 2018
गयाना ने आगे चलकर शिमरन हेटमायर की शानदार पारी की बदौलत 6 विकेट की जीत दर्ज की। हेटमायर ने क्रिस गेल की 86 रन की तूफानी पारी पर पानी फेर दिया। तनवीर ने सेंट किट्स को 146/5 के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 24 रन खर्च किए और एक विकेट चटकाया। हालांकि, तनवीर को गलत तरह के इशारे करने के लिए आगे कड़ी सजा मिल सकती है।