फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sohail tanveer gives vulgar send off to ben cutting in cpl match

VIDEO: आईपीएल स्टार से पाकिस्तानी खिलाड़ी की बदसलूकी, आउट कर किया 'भद्दा इशारा'

Fri, 10 Aug 2018 04:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
sohail tanveer gives vulgar send off to ben cutting in cpl match
बेन कटिंग

क्रिकेट को भले ही 'जेंटलमैन गेम' कहा जाता हो, लेकिन खेल की शासकीय इकाई की सबसे बड़ी चिंता है मैदान पर खिलाड़ियों का स्लेजिंग करना। आमतौर पर देखने को मिलता है कि मैदान पर खिलाड़ियों के बीच विवाद हुआ और कई बार तो ऐसा भी हुआ कि खिलाड़ी स्लेजिंग की हदें पार कर बैठा।

विज्ञापन


'जेंटलमैन गेम' को एक बार फिर दागदार किया गया है। कैरीबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के एक मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने बेन कटिंग को आउट करने के बाद भद्दा इशारा किया। गयाना वॉरियर्स की तरफ से खेल रहे तनवीर की गेंद पर बेन कटिंग ने शानदार छक्का जड़ा था। कटिंग की टीम सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स सम्मानजनक स्कोर बनाने की तरफ बढ़ रही थी।
विज्ञापन


हालांकि, तनवीर की अगली गेंद पर कटिंग क्लीन बोल्ड हो गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पिछली गेंद के प्रदर्शन से खुश नहीं थे और इसी वजह से गुस्से में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को आउट करने के बाद दोनों हाथों की बीच की उंगलियां दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन






गयाना ने आगे चलकर शिमरन हेटमायर की शानदार पारी की बदौलत 6 विकेट की जीत दर्ज की। हेटमायर ने क्रिस गेल की 86 रन की तूफानी पारी पर पानी फेर दिया।  तनवीर ने सेंट किट्स को 146/5 के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 24 रन खर्च किए और एक विकेट चटकाया। हालांकि, तनवीर को गलत तरह के इशारे करने के लिए आगे कड़ी सजा मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed