फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Social Media Viral Memes Funny Reactions after India Lost Test Match Against South Africa

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद जमकर बन रहा भारतीय टीम का मजाक, फैंस को याद आए पुजारा-रहाणे

Fri, 29 Dec 2023 05:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 05:34 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत के युवा खिलाड़ी पूरी तरह फेल रहे। बल्लेबाजी में सिर्फ राहुल और विराट ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, गेंद के साथ बुमराह को छोड़ सभी गेंदबाज बेअसर दिखे। 
 

विज्ञापन
Social Media Viral Memes Funny Reactions after India Lost Test Match Against South Africa
हार के बाद भारतीय टीम का मजाक बन रहा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका दौरे में भारत ने टी20 और वनडे सीरीज के लिए युवा टीम भेजी थी। इसके बावजूद टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही। वहीं, वनडे सीरीज में भारत ने जीत हासिल की। हालांकि, टेस्ट में भारत ने पूरी मजबूती के साथ अपनी टीम भेजी थी, जिसमें विराट और रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ी भी थे। इसके बावजूद भारत को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


सेंचुरियन में खेले गए टेस्ट मैच में सीनियर खिलाड़ियों से ज्यादा युवाओं ने निराश किया। इस मुकाबले में तीन सीनियर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लोकेश राहुल और विराट कोहली के बल्ले से रन निकले। वहीं, गेदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी भी कुछ खास नहीं कर सके।
विज्ञापन


भारत की हार की सबसे बड़ी वजह युवा खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। यशस्वी जायसवाल से लेकर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर तक टेस्ट टीम के सभी नए खिलाड़ी फ्लॉप रहे। गेंद के साथ प्रसिद्ध कृष्णा भी बेअसर दिखे। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय टीम का जमकर मजाक बन रहा है। फैंस ने पुजारा और रहाणे को याद करके टीम इंडिया और नए खिलाड़ियों को ट्रोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed