फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana included among icon cricketers, four teams will play in Maharashtra Premier League

Maharashtra Premier League: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में मंधाना आइकॉन क्रिकेटरों में शामिल, चार टीमें खेलेंगी

Sun, 07 Apr 2024 11:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 Apr 2024 11:10 PM IST
सार

पहले सत्र की विजेता टीम को 20 लाख रुपये जबकि उप विजेता टीम को 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। टीमों के लिए नीलामी 27 अप्रैल को होगी जबकि खिलाड़ियों की नीलामी 11 मई को होनी है।

विज्ञापन
Smriti Mandhana included among icon cricketers, four teams will play in Maharashtra Premier League
स्मृृति मंधाना - फोटो : WPL/BCCI

विस्तार

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को पहली बार होने जा रही महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में आइकॉन क्रिकेटरों में शामिल किया गया है। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इस फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 टूर्नामेंट की आधिकारिक घोषणा की जिसमें चार टीमें हिस्सा लेंगी। इस लीग का आयोजन बीसीसीआई के तत्वावधान में किया जाएगा।
विज्ञापन


एमसीए ने कहा, ‘एमसीए महिलाओं के लिए राज्य लीग शुरू करने वाला बीसीसीआई का पहला संघ होगा।’ टूर्नामेंट का आयोजन यहां गाहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में 24 जून से किया जाएगा। टूर्नामेंटों की आइकॉन क्रिकेटरों में स्मृति के अलावा देविका वैद्य, अनुजा पाटिल, किरण नवगिरे और श्रद्धा पोखरकर को जगह मिली है।
विज्ञापन


पहले सत्र की विजेता टीम को 20 लाख रुपये जबकि उप विजेता टीम को 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। टीमों के लिए नीलामी 27 अप्रैल को होगी जबकि खिलाड़ियों की नीलामी 11 मई को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed