SMAT: 6,6,6 मैदान पर आया CSK के इस बल्लेबाज का तूफान, हार्दिक पांड्या के खिलाफ ठोक दिए लगातार तीन छक्के
दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इस खिलाड़ी को मेगा नीलामी में 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब 33 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट को सही साबित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
𝐍𝐨𝐰 𝐩𝐥𝐚𝐲𝐢𝐧𝐠 ▶️ Vijay Sixer 😎
Keep watching the #IDFCFirstBankSyedMushtaqAliTrophy LIVE on #JioCinema and #Sports18Khel! 👈#JioCinemaSports #SMAT pic.twitter.com/NU3dxPRXdJ— JioCinema (@JioCinema) November 27, 2024विज्ञापन
भारत के 33 वर्षीय ऑलराउंडर ने इस मैच में 22 गेंदों का सामना किया और 42 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 190.90 के स्ट्राइक रेट से चार छक्के जड़े। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। मालूम हो कि, विजय शंकर भारतीय टीम के लिए 12 वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
मैच में क्या हुआ?
पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु ने नारायण जगदीशन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन बनाए। इस दौरान लुकमान ने तीन विकेट लिए जबकि क्रुणाल और निनाद को एक-एक विकेट मिला। जवाब में बड़ौदा ने हार्दिक की 69 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया।
पांड्या ने गुरजपनीत सिंह को निशाना बनाया। उन्होंने पारी के 17वें ओवर में 26 वर्षीय गेंदबाज के खिलाफ चार छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल 29 रन आए। मालूम हो कि, गुरजपनीत वही गेंदबाज हैं जिन्हें दो दिन पहले मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 30 लाख था।