SL vs PAK: श्रीलंका दौरे पर पहुंची पाकिस्तान की टीम, प्रैक्टिस सेशन में 'फुट वॉली' खेलकर किया टाइमपास
पाकिस्तान की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। इस सीरीज की शुरुआत 16 जुलाई से हो रही है। यह दो टेस्ट दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
विस्तार
A game of foot volley for the boys earlier! ⚽
A close contest ensued with the two teams winning one set each 👏#BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/RMpsbM8dRN— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) July 13, 2022विज्ञापन
इसके अलावा श्रीलंकाई टीम ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड का एलान किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रभात जयसूर्या को टीम में बरकरार रखा गया है।
श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तानी टेस्ट टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवद आलम, हारिस राउफ, नसीम शाह, नौमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सौद शकील, शाहीन अफरीदी, शान मसूद और यासिर शाह, हसन अली और मोहम्मद नवाज।