फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs NZ: Kamindu Mendis expressed happiness on reaching equal to Bradman in terms of runs in Tests, said this

SL vs NZ: टेस्ट में रनों के मामले में ब्रैडमैन के बराबर पहुंचने पर कामिंदु मेंडिस ने जताई खुशी, कही यह बात

Sun, 29 Sep 2024 05:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Sep 2024 05:34 PM IST
सार

गॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में मेंडिस ने दमदार प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड बनाए। दूसरा टेस्ट जीतने के बाद मेंडिस ने कहा कि उन्हें अपने गृहनगर में रन बनाने में मजा आया।

विज्ञापन
SL vs NZ: Kamindu Mendis expressed happiness on reaching equal to Bradman in terms of runs in Tests, said this
कामिंदु मेंडिस - फोटो : Twitter

विस्तार

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने डॉन ब्रैडमैन की टेस्ट क्रिकेट में बराबरी करने पर खुशी जताई है। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। शतकीय पारी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे किए थे। इसी के साथ उन्होंने डॉन ब्रैडमैन की बराबरी की थी।
विज्ञापन

ब्रैडमैन के बराबर में पहुंचे मेंडिस
गॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में मेंडिस ने दमदार प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड बनाए। दूसरा टेस्ट जीतने के बाद मेंडिस ने कहा कि उन्हें अपने गृहनगर में रन बनाने में मजा आया। इस दौरान उन्होंने कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल को भी श्रेय दिया जिन्होंने पारी के दौरान उनका मार्गदर्शन किया। 25 वर्षीय मेंडिस ने कहा कि उन्होंने इंग्लैंड में जिस तरह से बल्लेबाजी की थी, उसमें कुछ बदलाव किए हैं, खासकर स्पिन खेलते समय। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी का बयान
मेंडिस ने कहा- मैं रन बनाने का लुत्फ उठा रहा हूं, खास तौर पर इसलिए क्योंकि गॉले मेरा गृहनगर है। मुझे लगता है कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और इसका श्रेय कुसल और चांदीमल को भी जाता है। मुझे लगता है कि मेरी मानसिकता भी वैसी ही थी और मैंने इंग्लैंड में जिस तरह से बल्लेबाजी की थी, उसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए, स्पिन खेलते समय कुछ बदलाव किए। इतनी जल्दी 1000 रन बनाना बहुत खुशी की बात है, लेकिन हमें दिन-ब-दिन सुधार करना होगा। आने वाले दौरे और वनडे और टी20 भी हैं, मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।
विज्ञापन

श्रीलंका ने 2-0 से जीती सीरीज
ऑफ स्पिनर निशान पेइरिस ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया जिस कारण न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 154 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने इस तरह दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत क्लीन स्वीप किया। पिछले 15 वर्षों में यह पहला मौका है जब श्रीलंका ने न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज जीती है। श्रीलंका ने पहली पारी पांच विकेट पर 602 रन बनाकर घोषित की थी और न्यूजीलैंड को पहली पारी में 88 रन पर ढेर कर दिया था। इस तरह न्यूजीलैंड को फॉलोआन का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज श्रीलंका के स्पिनरों के सामने जूझते हुए नजर आए। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 360 रन बनाकर कुछ चुनौती पेश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कीवी टीम का इस दौरे में यह सर्वोच्च स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed