फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs IND 3rd T20I Live Streaming When, Where & How to Watch Online Cricket Match Telecast

SL vs IND: आज होगी निर्णायक जंग, कब-कहां और कैसे देखें आखिरी टी-20 मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Thu, 29 Jul 2021 01:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 29 Jul 2021 01:13 PM IST
सार

कोलंबो में होने वाले इस निर्णायक मुकाबले में हालांकि भारतीय टीम अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर उतरेगी। ऐसे में उसके सामने टीम संयोजन बड़ी चुनौती होगी और साथ-साथ धवन की कप्तानी और युवा खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा भी होगी।

विज्ञापन
SL vs IND 3rd T20I Live Streaming When, Where & How to Watch Online Cricket Match Telecast
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। कोलंबो में होने वाले इस निर्णायक मुकाबले में हालांकि भारतीय टीम अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर उतरेगी। ऐसे में उसके सामने टीम संयोजन बड़ी चुनौती होगी और साथ-साथ धवन की कप्तानी और युवा खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा भी होगी। उधर मेजबान टीम ने पिछले कुछ मुकाबलों में जबर्दरस्त खेल का प्रदर्शन किया, इसे देखते हुए आज का मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण से जुड़ी जानकारी के बारे में। 

विज्ञापन

कब होगा मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और निर्णायक टी-20 मुकाबला 29 जुलाई यानी आज गुरुवार को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा?

दोनों टीमों के बीच होने वाला सीरीज का अंतिम मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?

पिछले मुकाबलों की तरह इस बार भी टॉस भारतीय समयानुसार रात 7:30 और मैच आठ बजे से शुरू होगा। 

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं। 

ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन

डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।

संभावित एकादश:

शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, चेतन साकरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed